फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   15 roads of the city will be brightened with Rs 2.38 crore, the face of Hooda Park will change

2.38 करोड़ रुपये से चकाचक होंगी शहर की 15 सड़कें, हुड्डा पार्क की बदलेगी सूरत

Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 07 Nov 2021 11:30 PM IST
विज्ञापन
15 roads of the city will be brightened with Rs 2.38 crore, the face of Hooda Park will change
खस्ताहालत में एसडीएम आवास को जाने वाला रोड। संवाद - फोटो : Narnol
लंबे समय से शहर में विकास की बाट जोह रहे शहरवासियों को अब 15 दिनों में राहत मिलने की उम्मीद है। नगरपालिका द्वारा शहर की बदहाल सड़कों एवं हुड्डा पार्क की दशा सुधारने के साथ-साथ शहर में अन्य विकास कार्यों के लिए 2 करोड़ 38 लाख 96 हजार 246 रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। 5 नवंबर को जारी किए गए ऑनलाइन टेंडर की अंतिम तिथि 15 नवंबर है। 16 नवंबर को टेंडर खोलने के एक सप्ताह बाद से ही वर्क ऑर्डर जारी कर विकास कार्य शुरू किए जाएंगे। नपा द्वारा शहर की करीब 15 सड़कों के नवनिर्माण, नालों के निर्माण तथा शहर में आरसीसी बेंच लगाने की योजना तैयार की है।
विज्ञापन

बता दें कि शहर की सरकार बनने के बाद से ही पार्षदों की आपसी खींचतान के कारण पिछले करीब चार वर्षों में शहर के विकास नहीं हो पाए थे। पालिका का कार्यकाल समाप्त होने के बाद इसका चार्ज भी प्रशासन के पास चला गया था, लेकिन करीब पांच माह में कोई भी विकास कार्य शहर में नहीं हो पाया था। 16 नवंबर को टेंडर खुलने के बाद शीघ्र वर्क आउट जारी कर करीब एक सप्ताह में निर्माण कार्य शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

3.47 लाख से बदलेगी हुड्डा पार्क की सूरत
लंबे समय से बदहाल शहर के एकमात्र हुड्डा पार्क की दशा सुधारने को नपा द्वारा 3 लाख 47 हजार 460 रुपये के टेंडर जारी किए हैं। इस राशि से बदहाल झूलों, पौधों में पानी के लिए व्यवस्था, पार्क के बीच स्थित फव्वारा, लाइटों व रखरखाव सहित अन्य प्रकार की सुविधाएं भी पार्क में उपलब्ध कराई जाएंगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

14.90 लाख की लागत से शहर में लगेंगी आरसीसी बेंच
शहर के विभिन्न स्थानों पर आरसीसी बेंच लगने से शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी। इसके लिए 14 लाख 89 हजार 990 रुपये के टेंडर जारी किए गए हैं। शहर में सार्वजनिक स्थानों पर आरसीसी बेंचों का निर्माण कराया जाएगा जिससे शहर की सुंदरता भी बढ़ेगी।
ये होंगे शहर में विकास कार्य:
विकास कार्य खर्च होने वाली राशि
रणबीर सिंह हुड्डा पार्क रखरखाव 347,460
वार्ड दो अनिल ट्रेडर से जिंदल गोदाम सड़क निर्माण 587,344
वार्ड दो में सिनेमा रोड से भानाराम कॉलोनी 1,378,134
वार्ड आठ में कम्यूनिटी सेेंटर से रामचंद्र के घर तक 983,420
वार्ड आठ में ओमप्रकाश के घर से श्यामलाल के घर तक 1,460,641
वार्ड दो में मनोज जेेरपुरिया के घर से नरेश असोदिया तक 1,497,697
वार्ड नंबर 2 में नरेश असोदियाके घर से ओम प्रकाश के घर तक 1,487,783
वार्ड नंबर पांच पुरानी पोस्ट ऑफिस 559, 004
वार्ड दो में ओमप्रकाश के घर से अनिल ट्रेडर तक 1,455,511
वार्ड नंबर 2 में ओमप्रकाश के घर से गोशाला रोड तक 1,496,150
वार्ड नंबर तीन पप्पु धोबी के घर से सुंदर लाल मेहता तक 1,445,116
वार्ड नंबर चार राजेश के घर से विष्णु मंदिर व पंजाबी धर्मशाला 527,700
वार्ड नंबर तीन में राजेंद्र के घर से छाजुराम के घर तक 853,851
वार्ड एक से सात में ग्रीन पिच मरम्मत का कार्य 1, 486, 370
वार्ड आठ से 15 मरम्मत ग्रीन पिच मरम्मत कार्य 1487, 370
शहर के जर्जर नालों में आरसीसी सलेब व मरम्मत कार्य 1498,840
वार्ड नंबर दो शरबती स्कूल से मंगतूराम धर्मशाला व दीनदयाल से नहर कॉलोनी, विष्णु कॉलोनी की गली 1,371,564
शहर के विभिन्न स्थानों पर आरसीसी बेंच लगाने पर 1,489,990
वार्ड दो में विक्रम के घर से नहर कॉलोनी की गली और फूलचंद के घर से मंगतूराम धर्मशाला के पीछे विष्णु कॉलोनी 1,239,683

वार्ड दो विष्णु मंदिर से मंगतूराम धर्मशाला विष्णु कॉलोनी 1,243,618
शहर की बदलेगी सूरत
शहर में अनेक विकास कार्यों के लिए टेंडर जारी किए गए हैं। 16 नवंबर को टेंडर खोले जाएंगे तथा एक सप्ताह में वर्क ऑडर्र जारी कर निर्माण कार्य शुरू करावा दिए जाएंगे। कार्य पूरे होने के बाद शहर नए लुक में नजर आएगा। मुख्य रूप से हुड्डा पार्क की दशा सुधारने के लिए शीघ्र कार्य शुरू किया जाएगा। उनका प्रयास है कि शीघ्रता से कार्य पूरे हों जिससे शहर सुंदर एवं स्वच्छ नजर आए। विशेष निगरानी रखते हुए निर्माण कार्यों को शीघ्रता का पूरा भी कराया जाएगा। एसडीएम महेंद्रगढ़, दिनेश कुमार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed