{"_id":"64d933218a52058c7d00cad2","slug":"15-feet-left-from-40-feet-road-encroachment-narnol-news-c-203-1-cdr1002-2400-2023-08-14","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 40 फीट की सड़क अतिक्रमण से 15 फीट बची","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 40 फीट की सड़क अतिक्रमण से 15 फीट बची
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर में बढ़ रहा अतिक्रमण लोगों के लिए परेशानी का सबब बना गया है। दुकानदारों ने रोड पर अतिक्रमण इस कदर बढ़ा लिया है कि 40 फीट की सड़क अब सिकुड़कर 15 फीट की बच गई है। शहर का दिल कहे जाने वाले शॉपिंग कॉम्प्लेक्स की सड़कें 30 से 35 फीट तक चौड़ी है, लेकिन दिन के समय इन सड़कों पर निकलना दूभर हो जाता है। क्योंकि सड़कों के दोनों ओर इतना अतिक्रमण होता है कि इनकी चौड़ाई मात्र 10 से 12 फीट रह जाती है। यह तो केवल एक बाजार का नजारा है। इसी तरह का नजारा शहर के अन्य बाजार का भी देखने को मिलता है। इसके अलावा सड़कों पर कहीं रेहड़ी वाले खड़े होते हैं तो कहीं फड़ी वाले दुकान सजाए होते हैं। बाजार में आने वाले ग्राहक भी कम नहीं हैं वह अपने वाहनों को बीच सड़क के ऊपर खड़ा कर शॉपिंग के लिए दुकान में चले जाते हैं। इसके अलावा रोड पर खड़ी अवैध पार्किंग की वजह से भी लोगों को परेशानी का सामना करना पड़ता है और बाजार में जाम की स्थिति पैदा हो जाती है।
इन जगहों पर अतिक्रमण से दिक्कत
बालाजी चौक से विंकटेश्वर मंदिर तक की लंबाई लगभग 250 मीटर है। यह रोड 45 फीट चौड़ी है, लेकिन दोनों ओर 10-10 फीट अतिक्रमण की वजह से सड़क संकरी हो गई है। लोगों को काफी दिक्कत हो रही है। शंकर मार्केट की लंबाई 200 मीटर है 30 से 45 फीट चौड़ी है। दोनों ओर 8-8 फीट अतिक्रमण से लोग परेशान हैं। इसके अलावा शॉपिंग कॉम्प्लेक्स तिवाड़ी न्यूज एजेंसी से रेस्ट हाउस तक, शॉपिग कॉम्प्लेक्स गली नंबर-3, सब्जी मंडी से शंकर मार्केट, ब्रह्मदेव चौक से बस स्टैंड तक भी अतिक्रमण की वजह से लोगों का सड़कों पर चलना दूभर हो रहा है।
लोगों की है ये मांग
-शहर के प्रमुख बाजारों में किसी भी प्रकार के वाहनों की एंट्री पर बैन हो।
-ग्राहकों के साथ-साथ दुकानदारों पर भी यह नियम लागू हो।
-आमजन व दुकानदारों को पार्किंग के लिए सेफ पार्किंग दी जाए।
-बाजारों को अतिक्रमण मुक्त किया जाए।
-बाजारों में पीली पट्टी खींचकर दुकानदारों को पाबंद किया जाए।
-बाजारों में अलग-अलग पार्किंग बनाई जाए
चार मिनट के रास्ते में लगते हैं 20 मिनट
शहर के बाजारों में टूटी सड़कें व अतिक्रमण के कारण लगने वाले जाम से भारी परेशानी उठानी पड़ रही है। जाम के कारण मात्र पांच मिनट के रास्ते में 20 से 25 मिनट का समय लग जाता है। तब तक वाहन स्टार्ट ही खड़े रहते हैं और इससे प्रदूषण भी बढ़ रहा है। जाम की यह स्थित शहर के लगभग सभी बाजारों में बनी हुई है।
विज्ञापन
शहर में अतिक्रमण किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। स्वतंत्रता दिवस के बाद अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जाएगा। अगर किसी दुकानदार का सामान रोड पर रखा हुआ मिला तो उसका सामान जब्त कर लिया जाएगा।
- प्रदीप कुमार, सचिव, नगरपालिका महेंद्रगढ़।