फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   15 boxes of illegally stored liquor recovered from the vehicle

Mahendragarh-Narnaul News: गाड़ी से 15 पेटी अवैध रूप से रखी शराब बरामद

Thu, 23 Nov 2023 11:36 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Thu, 23 Nov 2023 11:36 PM IST
विज्ञापन
15 boxes of illegally stored liquor recovered from the vehicle
कनीना। कनीना क्षेत्र में स्पेशल स्टाफ कनीना की टीम ने अवैध शराब का कारोबार करने वालों पर शिकंजा कसते हुए बुधवार को एक आरोपी के पास से करीब 15 पेटी अवैध शराब की बरामद की हैं। पुलिस टीम ने कनीना क्षेत्र में गुप्त सूचना के आधार पर नाकाबंदी कर आरोपी से अवैध शराब बरामद की है। पुलिस ने अवैध शराब सहित आरोपी महेश वासी हुड़ियां कलां अलवर को गिरफ्तार किया है।
विज्ञापन

पुलिस प्रवक्ता ने बताया कि स्पेशल स्टाफ कनीना की टीम गश्त के दौरान भोजावास गोमला रोड पर मौजूद थी। उसी समय टीम को गुप्त सूचना मिली कि राजस्थान नंबर की गाड़ी में भोजावास शराब ठेके से शराब भरकर राजस्थान लेकर जाएंगे। इस सूचना पर पुलिस टीम ने तुरंत प्रभाव से नाकाबंदी कर चेकिंग शुरू कर दी। कुछ समय बाद भोजावास की तरफ से एक गाड़ी आती हुई दिखाई दी। जिसे रुकवाकर चेक किया 15 पेटी अवैध शराब बरामद हुई। चालक से पूछताछ की तो उसने अपना नाम महेश वासी हुड़ियां कलां अलवर बताया। आरोपी के खिलाफ थाना सदर कनीना में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया और अवैध शराब को जब्त कर लिया।
विज्ञापन

थाना सदर कनीना की टीम ने शराब पीकर हुडदंग करने वालों के खिलाफ कार्रवाई करते हुए तीन आरोपियों संदीप वासी मोड़ी, सचिन वासी मंदोला और दीपक वासी भैरू का बास को गिरफ्तार किया। थाना सदर कनीना की पुलिस टीम को सूचना मिली कि गोमला रोड पर झगड़ा हो रहा है। सूचना पर टीम मौके पर पहुंची, जहां पर शराब पीकर हंगामा करने वालों को पब्लिक ने पकड़ा हुआ था। पूछताछ में पता लगा कि इनके दो साथी ओर थे व पुरानी रंजिश के कारण बहस को लेकर विवाद हुआ। विवाद होने पर आरोपियों ने सड़क पर शराब पीकर हंगामा किया। शराब पीकर हंगामा करने पर आरोपी के खिलाफ थाना सदर कनीना में मामला दर्ज किया गया और आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed