फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   1470 Ram devotees left for Ayodhya Dham by train from Haryana

Mahendragarh-Narnaul News: अयोध्या धाम के लिए हरियाणा से 1470 रामभक्त ट्रेन से रवाना

Fri, 09 Feb 2024 12:33 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Fri, 09 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
1470 Ram devotees left for Ayodhya Dham by train from Haryana
फोटो संख्या:59- अयोध्या जाने से पूर्व हुड्डा पार्क में इक्कठे हुए श्रद्धालु-स्रोत--संवाद
महेंद्रगढ़। अयोध्या धाम के लिए हरियाणा से 1470 रामभक्त व अन्य विविध संगठनों के लोग आज एक विशेष ट्रेन से रवाना हुए। इस कड़ी में जिला महेंद्रगढ़ से 65 रामभक्त हुडा पार्क में एकत्रित होकर राम लला के दर्शन के लिए निकले।
विज्ञापन

सुबह जिले के भिन्न-भिन्न स्थानों से यह राम भक्त सुबह एकत्रित हुए। जहां सबसे पहले विश्व हिंदू परिषद के जिला अध्यक्ष सावत सिंह द्वारा 1990 में कार सेवा पर जाने वाले कैलाश पाली, राम जीवन मित्तल, मृगेंद्र यादव, गोविंद भारद्वाज, लालचंद कुरहावटा, राजपाल बेरी, सतवीर नौताना, ओमप्रकाश रावत, राजेश सेन महेंद्रगढ़ का पटका और माला पहना कर अभिनंदन किया।ढोल की थाप पर सभी राम भक्तों को बस में बैठा कर विदा किया। कैलाश पाली बताया कि आज एक विशेष ट्रेन से राम भक्त अयोध्या के लिए प्रस्थान करेंगे।
विज्ञापन

यह ट्रेन हिसार, हांसी, भिवानी, रोहतक होते हुए सुबह 5 बजे अयोध्या पहुंचेगी। जहां सभी राम टेंट सिटी में रुकेंगे। वहां से स्नान आदि करके राम लाल के दर्शन करेंगे और उसके उपरांत दिनभर अयोध्या स्थित अन्य मंदिरों में दर्शन करेंगे। अगले दिन सुबह सरयू पर स्नान करेंगे। अयोध्या में चल रहे राम कीर्तन में चालीसा का पाठ करेंगे। इस यात्रा में कैप्टन हंसराज, मनोज कुमार, हीरालाल, गुगन राम, मनोहर लाल झूकिया, राजेश कुमार, धर्मवीर सिंह, राम प्रसाद सिंह, कैप्टन महेंद्र सिंह, संजीव कौशिक, योगेश शास्त्री, नीरज, कर्ण सिंह मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed