फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   143 deaths and 1,917 recoveries from TB in 18 months; Nikshay Mitra scheme faces crisis.

Mahendragarh-Narnaul News: डेढ़ साल में टीबी से 143 की मौत, 1917 हुए स्वस्थ, निक्षय मित्र योजना पर संकट

Wed, 29 Jul 2026 12:14 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 29 Jul 2026 12:14 AM IST
विज्ञापन
143 deaths and 1,917 recoveries from TB in 18 months; Nikshay Mitra scheme faces crisis.
फोटो नंबर- 08टीबी अस्पताल में मरीजों की जांच करते चिकित्सक। संवाद
नारनौल। जिले में टीबी मरीजों को पोषण सहायता देने के लिए बनाई गई निक्षय मित्र योजना निक्षय मित्रों की कमी से जूझ रही है। पिछले साल की तुलना में इस साल निक्षय मित्रों की संख्या में 90 प्रतिशत की गिरावट दर्ज की गई है। ऐसे में टीबी से ग्रसित मरीजों को लाभ कम मिल पा रहा है। जिले में डेढ़ साल में टीबी से 143 की मौत हो चुकी है। 1917 मरीज स्वस्थ हुए हैं।
विज्ञापन

2025 में जिले में 121 निक्षय मित्र सक्रिय थे। इनके सहयोग से 860 टीबी मरीजों को नियमित पोषण किट उपलब्ध कराई जा रही थी। 2026 में अब तक केवल 12 निक्षय मित्र ही पंजीकृत हैं। निक्षय मित्र कम होने के कारण पोषण किट पाने वाले मरीजों की संख्या भी घटकर 505 रह गई है।
विज्ञापन

यह गनीमत है कि जो निक्षय मित्र पंजीकृत है उनमें से कुछ अधिक मरीजों को पोषण किट दे रहे हैं, वरना लाभ प्राप्त करने वाले मरीजों की संख्या और कम हो सकती थी।
विज्ञापन
विज्ञापन

टीबी से ग्रसित मरीजों को चिकित्सक प्रोटीन, विटामिन-सी और आयरन से भरपूर आहार लेने की सलाह देते हैं। आर्थिक रूप से कमजोर मरीजों को प्रोटीन युक्त खाद्य पदार्थ मुहैया करवाने के लिए 9 सितंबर 2022 को निक्षय मित्र योजना शुरू की गई थी।
इसके तहत दाल, चावल, सोयाबीन व खाद्य तेल मरीजों को दिया जाता है। निक्षय मित्र की कमी के कारण योजना अपने उद्देश्य की पूर्ति नहीं कर पा रही है।

टीबी मुक्त अभियान के तहत जांच व उपचार के लिए विभिन्न योजनाएं चलाई जा रही है। लेकिन फिर भी गत डेढ़ साल में जिले भर में टीबी से 143 मरीजों की मृत्यु हो चुकी है।
वर्ष 2025 में 110 व मौजूदा वर्ष में अब तक 33 मरीज टीबी से जिंदगी की जंग हार गए। वहीं नियमित उपचार से वर्ष 2025 में 1859 व मौजूदा वर्ष में 58 मरीजों पूर्ण रूप से स्वस्थ हो गए और टीबी को हरा दिया।

टीबी से ग्रसित मरीजों पर एक नजर:
वर्ष उपचाराधीन ठीक हुए मृत्यु हुई निक्षय मित्र पोषण किट लाभार्थी
2025 2157 1859 110 121 860
2026 1327 58 33 12 505

वर्जन
जिले में टीबी से ग्रसित मरीजों का नियमित उपचार चल रहा है। निक्षय मित्र योजना के तहत नियमित अंतराल पर लोगों को जागरूक करने के लिए कार्यक्रम का आयोजन भी किया जाता है। उम्मीद है आगामी दिनों में निक्षय मित्र की संख्या में बढ़ोतरी होगी।-डॉ. नवीन, उप सिविल सर्जन, टीबी अस्पताल, नारनौल।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed