फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   452 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला,फिजिबिलिटी मिली तो रिंग रोड सहित

452 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला,फिजिबिलिटी मिली तो रिंग रोड सहित

Mon, 25 Feb 2019 12:52 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 12:52 AM IST
विज्ञापन
452 करोड़ के विकास कार्यों की आधारशिला,फिजिबिलिटी मिली तो रिंग रोड सहित
सीएम ने 452 करोड़ के विकास कार्यों की रखी आधारशिला, 87 अन्य मांगों पर शिक्षामंत्री को कहा-व्यावहारिक ही होंगी पूूरी
विज्ञापन

- नए वित्त वर्ष से हर विधानसभा में तीन-चार करम से 100 किलोमीटर के रास्ते पक्के होंगे
-शिक्षामंत्री ने सीएम के सामने रखी 87 मांग
- सांसद चौधरी धर्मबीर बोले पाकिस्तान को सबक सिखाने का सही समय
- सांसद बोले धारा 370 तुरंत खत्म की जाए
--------
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। सीएम मनोहरलाल ने रविवार को करीब एक दशक पुरानी मांग को पूरा करते हुए खुड़ाना में औद्योगिक संपदा (आईई) की आधारशिला रखी। सीएम ने 452 करोड़ रुपये की 12 विकास परियोजनाओं की आधारशिला रखी। रैली के आयोजक शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने 87 मांगें सीएम के समक्ष रखी। सीएम ने कहा कि व्यावहारिक पाई जाने वाली मांग को पूरा किया जाएगा।
रविवार को खुड़ाना में विकास रैली को संबोधित करते हुए सीएम ने कहा कि महेंद्रगढ़ में आईई (इंडस्ट्रियल एस्टेट) की संभावनाओं को दो वर्षों से तलाशा जा रहा था। 960 एकड़ में बनने वाली इस परियोजना के पहले चरण के लिए 200 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। सीएम ने कहा हर साल बेरोजगार युवाओं की फौज तैयार हो जाती है। जिन युवाओं को सरकारी नौकरी नहीं मिल पाएगी, उन्होंने कौशल विकसित कर औद्योगिक एरिया में रोजगार देंगे। आईई स्थापित हो जाने से उद्योग धंधे स्थापित होंगे। जिनके माध्यम से हजारों लोगों को रोजगार के अवसर मिलेंगे। महेंद्रगढ़ के नांगल चौधरी में 12 सौ एकड़ भूमि पर लॉजिस्टिक हब का कार्य चल रहा है।
विज्ञापन


मैं, मेरा घर ,मेरा परिवार और भ्रष्टाचार तक सीमित रहीं पूर्व सरकारें
गांव कोरियावास में मेडिकल कॉलेज का निर्माण कार्य अगले दो वर्षों में पूरा हो जाएगा। रेवाड़ी जिले के गांव मनेठी में एम्स अस्पताल मंजूर हो चुका है। सीएम ने कहा पहले की सरकार में केवल मैं, मेरा घर ,मेरा परिवार और भ्रष्टाचार तक सीमित रही। हमने व्यवस्था परिवर्तन किया है। पढ़ी लिखी पंचायत गांवों की दी। गांवों को स्मार्ट बनाया। अब हरियाणा में स्टार वाले गांव हैं। सीएम ने कहा गांव के तालाबों को साल में दो बार नहरी पानी से भरा जाएगा। ओवरफ्लो होने वाले तालाबों को सुधारीकरण किया जाएगा। श्मशान घाट के रास्ते पक्के किए जाएंगे। वहां चहारदीवारी और पानी की व्यवस्था होगी। हर विधानसभा में तीन व चार करम के 25 किलोमीटर के रास्ते पक्के किए जाएंगे। अगले वित्त वर्ष में इसे 100 किलोमीटर के रास्ते पक्के किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


बरसों पुराना सपना पूरा हुआ : रामबिलास
रैली के आयोजक एवं शिक्षा मंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि आज बरसों पुराना सपना पूरा हो गया है। यह क्षेत्र के लोगों की बहुत पुरानी मांग थी। निंबेहड़ा माइनर की भी आधारशिला आज रख दी गई है। जिससे 25 गांवों के लोगों को नहरी पानी उपलब्ध हो सकेगा। माधोगढ़ और महेंद्रगढ़ के किले को पर्यटन के तौर पर विकसित करने के प्रोजेक्ट के लिए 99 करोड़ रुपये मंजूर किए गए हैं। जिसमें से 29 करोड़ रुपये की राशि जारी की जा चुकी है। शिक्षा मंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार के कार्यकाल में जिले के 6 हजार युवाओं को रोजगार मिल चुका है। कांग्रेस व इनेलो के शासनकाल में लोग जेबों में पैसे डाल कर नौकरी के लिए घूमते थे। आज पारदर्शिता से योग्यता के आधार पर नौकरी मिलती है।
-------------------------
पाकिस्तान को सबक सिखाने का सही समय : धर्मबीर
भिवानी के सांसद चौधरी धर्मबीर सिंह ने कहा कि 130 करोड़ जनता के दिल में गुस्सा है। पाकिस्तान को सबक सिखाने का सही समय है। धारा 370 को खत्म करने कर दिया जाना चाहिए। सीएम की तारीफ करते हुए कहा कि चार वर्ष को मनोहर युग के तौर पर पहचाना जाएगा। पिछली सरकारों ने एसवाईएल पर केवल राजनीति की थी। मनोहरलाल सरकार ने छह प्रदेशों के मुख्यमंत्रियों से लखवाड़ बांध का समझौता करवाया। इसमें 90 प्रतिशत खर्चा भारत सरकार वहन करेगी। अगर यह पानी आ गया तो दक्षिण हरियाणा के लोगों की प्यास बुझेगी। कांग्रेस सरकार ने तो केवल 1600 करोड़ रुपये के बिजली बिल के माफ किए थे वर्तमान सरकार ने 3600 करोड़ रुपये माफ कर लोगों से बिल भरवाना शुरू कर दिया।


शिक्षामंत्री ने सीएम के सामने ये प्रमुख मांगें रखीं:
1 नेशनल हाईवे 148बी पर काम शुरू करवाया जाए
2 शहर के चारों ओर रिंग रोड बनाया जाए।
3 कचरा निस्तारण संयंत्र बनाया जाए4 एचआडीएफ के तहत 50 करोड़ रुपये गांवों के विकास के लिए दिए जाएं।
5 ट्रांसफार्मर रिपेयरिंग के लिए महेंद्रगढ़ में वर्कशॉप बनाई जाए।
6 महेंद्रगढ़ नागरिक अस्पताल को ट्रामा सेंटर बनाया जाए।
7 शहर के विकास कार्यों के लिए 20 करोड़ की राशि मंजूर किए जाए।
8 शहर में एलईडी लाइट लगाने के लिए पांच करोड़ रुपये मंजूर किए जाएं।
9 महेंद्रगढ़ शहर में 40 सार्वजनिक शौचालय बनाए जाएं।
10 जिले के अधिकारी सप्ताह में दो दिन महेंद्रगढ़ बैठाए जाएं।
11 महेंद्रगढ़ नगरपालिका की सीमा वृद्धि की जाए।
12 गांव खुड़ाना, बसई, पाली, नांगल सिरोही, बवानिया, डालनवास को महाग्राम घोषित किया जाए।
13 गांव बसई में डिग्री कॉलेज, पीएचसी बनाया जाए।
14 75 गांवों में खेल स्टेडियम बनाए जाने
15 रिवासा पशु अस्पताल को रीजनल सेंटर का दर्जा दिया जाए।
उपरोक्त मांगों सहित 33 मांगे तथा 87 लिंक सड़कों की मांग की गई।

जिले में 13 किसानों को किया सम्मानित
मुख्यमंत्री मनोहर लाल ने किसान सम्मान निधि योजना का उद्धघाटन किया। सीएम ने जिले के 13 किसानों को प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया। जोगेंद्र बसई, नौरंग बसई, विक्रम बसई, फतेह सिंह खुडाना, धर्मेंद्र खुडाना, सतबीर बास, हरिओम खुड़ाना, ऋतु खुडाना, सावित्री देवी खुड़ाना, लाली देवी आकोदा, सीताराम बसई, रमेश बसई किसानों को सम्मानित किया गया।
-------------------------------------------
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed