फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नेशनल हाइवे पर शोरूम का शटर तोड़कर 4 लाख की कीमत के टायर चोरी

नेशनल हाइवे पर शोरूम का शटर तोड़कर 4 लाख की कीमत के टायर चोरी

Mon, 25 Feb 2019 01:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 25 Feb 2019 01:10 AM IST
विज्ञापन
नेशनल हाइवे पर शोरूम का शटर तोड़कर 4 लाख की कीमत के टायर चोरी
नेशनल हाइवे पर शोरूम का शटर तोड़कर चार लाख कीमत के टायर चोरी
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। जाटवास मोड़ के पास शनिवार की रात को श्रीबालाजी टायर्स शोरूम से चोर शटर तोड़कर लगभग चार लाख रुपये के टायर चोरी कर ले गए। पीड़ित दुकानदार ने महेंद्रगढ़ पुलिस थाने में शिकायत दी है। मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाए। चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया।
महेंद्रगढ़-नारनौल नेशनल हाइवे पर गांव जाटवास मोड़ के पास नागपाल सिंह का टायर शोरूम है। रोजाना की तरह से शनिवार शाम को शोरूम बंद करके अपने घर चला गया। रविवार सुबह साढ़े पांच बजे शोरूम के साथ में चाय की दुकान वाले ने दुकानदार ने उसको फोन कर बताया कि शोरूम का शटर खुला हुआ है। सूचना पाकर वह मौके पर आया तो उसने देखा कि चोरों ने शटर को उखाड़ रखा है। अंदर जाकर जांचा तो पाया कि 14 नए टायर गायब हैं। चोरों ने अपोलो कंपनी के ट्रक व डंपर के टायर चोरी किए गए हैं। पीड़ित नागपाल सिंह ने बताया कि टायरों की कीमत लगभग चार लाख रुपये है। उन्होंने बताया कि दुकान पर सीसीटीवी नहीं लगवा रखे हैं। शोरूम के शटर पर दो ताले लगाते हैं। रविवार की सुबह मौके पर पहुंची पुलिस ने सबूत जुटाने का प्रयास किया। पुलिस ने हाइवे पर आसपास की दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी खंगालना शुरू कर दिया है। अभी चोरों के बारे में कोई सुराग नहीं लग पाया है।
विज्ञापन



शिकायत के बाद पुलिस टीम ने मौके का मुआयना किया। शोरूम पर सीसीटीवी नहीं होने के कारण कोई फुटेज नहीं मिल पाई है। चोरी का मामला दर्ज कर लिया गया है। हाइवे पर अन्य दुकानों के बाहर लगे सीसीटीवी से सुराग लगाने का प्रयास किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रूपलाल शर्मा , थाना प्रभारी, महेंद्रगढ़
-------------------
लूट और चोरी की वारदातों का नहीं हो सका खुलासा
जनवरी महीने में चोरों ने फाइनेंस कंपनी में 17 लाख रुपये की पिस्तौल के बल पर लूटे थे। 8 फरवरी को पिस्तौल के बल पर तीन बदमाशों ने शहर में कपड़ा व्यापारी के शोरूम में घुसकर 78 हजार रुपये लूटे थे। इन वारदातों को पुुलिस अभी हल नहीं कर पाई। जनवरी महीने में दो मकानों में हुई चोरी का खुलासा भी अभी नहीं हो सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed