फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दुष्यंत के समर्थन में युवा इनेलो, इनसो पदाधिकारियों का इस्तीफा

दुष्यंत के समर्थन में युवा इनेलो, इनसो पदाधिकारियों का इस्तीफा

Sun, 04 Nov 2018 12:39 AM IST
Updated Sun, 04 Nov 2018 12:39 AM IST
विज्ञापन
दुष्यंत के समर्थन में युवा इनेलो, इनसो पदाधिकारियों का इस्तीफा
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। युवा इनेलो और इनसो के जिला प्रधानों ने दुष्यंत चौटाला के समर्थन में इस्तीफा दे दिया। प्रधानों के साथ कार्यकारिणी सदस्यों ने भी इस्तीफा देने का एलान किया है। पदाधिकारियों ने कहा कि हम पूरी तरह से दुष्यंत के साथ हैं। अजय चौटाला के जो निर्देश होंगे उनको मानेंगे।
इनेलो के जिला प्रधान महासचिव राजकुमार खातोद, युवा इनेलो के लिए प्रधान रविंद्र गागड़वास, इनसो के जिला अध्यक्ष अभिषेक कुराहवटा, युवा इनेलो के पूर्व प्रधान संजीव तंवर सहित अन्य पदाधिकारियों ने शनिवार पीडब्ल्यूडी रेस्ट हाउस में मीटिंग की। जिसमें सभी ने दुष्यंत चौटाला के समर्थन में इस्तीफा देने का फैसला लिया।
विज्ञापन

मीडिया से बातचीत करते हुुए राजकुमार खातोद, रविंद्र गागड़वास, अभिषेक कुराहवटा, संजीव तंवर ने कहा कि प्रदेश भर से कार्यकर्ता दुष्यंत के साथ हैं। पदाधिकारियों ने पार्टी से दुष्यंत और दिग्विजय को निकालने के फैसे की निंदा की। इस फैसले के विरोध में सदस्य पार्टी की प्राथमिक सदस्यता से भी इस्तीफा दे रहे हैं। पांच नवंबर को अजय सिंह चौटाला पैरोल पर आएंगे। उनके निर्देश अनुसार आगे काम करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस मौके पर जिले सिंह, राजेश राजावास, विनोद डालनवास,सतीश चौधरी, लख्खा गुर्जर, शिब्बू खेड़ी, विनय कनीना, अखिलेश सैनी, चैनसुख, दिनेश शर्मा, राकेश अकबरपुर, रमेश ईशराना, पितांबर, विष्णु डाबड़, मलखान खेड़ा, हरीश खेड़ा, महताब खायरा, संजीव गुुप्ता,रजनीश जागीरदार, सुनील बवानियां, दिनेश चितलांग, मनोज पालड़ी, संदीप माजरा, राकेश बलाना, ज्ञान सैनी, प्रवीण पंच, महीपाल नंबरदार, रवि, चिन्टूूूू पालड़ी, राजेंद्र बाघोत, अभिषेक कुराहवटा, रिशीपाल, अमित, संदीप पहलवान, बलजीत, सुनील बाघोत, नवीन पालड़ी, राजबीर गुरावला सहित अन्य उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed