{"_id":"5bbe53b2867a5528592c6576","slug":"141539199922-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाजरा खरीद में 72 घंटे में भुगतान का वादा 720घंटे में भी अधूरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाजरा खरीद में 72 घंटे में भुगतान का वादा 720घंटे में भी अधूरा
Updated Thu, 11 Oct 2018 01:06 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। प्रदेश सरकार की ओर से किसानों को बाजरे का भुगतान 72 घंटे में किया था। एक अक्तूबर से शुरू हुई खरीद में अब तक किसी भी किसान को बाजरे का भुगतान नहीं किया गया है। दस दिन बाद भी किसानों के खाते में पैसा नहीं आया है। पैसा कब तक आएगा इस बारे में भी अभी कोई जानकारी नहीं मिल पा रही।
बाजरे की खरीद के बाद अब किसानों को भुगतान की समस्या आ रही है। समस्याओं से जूझते हुए किसान किसी तरह से अपना बाजरा बेच पा रहे हैं।किसानों को तीन दिन में भुगतान का वादा किया गया था। किसानों को जे फार्म के जरिए यह भुगतान उनके खाते में किया जाना था। हैफेड तथा हरियाणा वेयर हाउसिंग की ओर बाजरे की खरीद की जा रही है।
गांव उन्हानी निवासी किसान अजीत ने बताया कि उन्होंने पहले दिन ही बाजरा बेचा था। अब तक उन्हें जे फार्म ही नहीं मिला। भुगतान कब आएगा। इस बारे में कोई जानकारी नहीं दे रहा। सरकार ने कहा था तीन दिन में पैसे दे देंगे। तीन दिन तो क्या एक सप्ताह में बाजरा बेचने का जे फार्म भी नहीं मिल पाया। गांव खेड़ा निवासी रोहताश ने बताया कि बाजरा बेचकर आए थे। अब तक कोई भुगतान नहीं आया है। 20 क्विंटल बाजरा बेचा था। आढ़ती तो तुरंत नकद पैसा देते थे। अब सरकारी सिस्टम में बाजरे का भुगतान नहीं हो पा रहा। बाजरे का भुगतान जल्द कराया जाना चाहिए।
विज्ञापन
मंडी में पिछले दस दिन में करीब 25 हजार क्विंटल बाजरे की आवक हो चुकी है। जिसमें किसी भी किसान को भुगतान नहीं हो पाया। मंडी में रोजाना 1500 से 2000 क्विंटल बाजरा आता है। हैफेड ने 10 हजार 672 क्विंटल बाजरा खरीदा है। इसमें 21 हजार 645 बैग में बाजरा भरा गया। करीब 17593 बैग का उठान हो चुका है।
वर्जन
दो दिन से पोर्टल पर दिक्कत आने के कारण कुछ परेशानी आई। वीरवार या शुक्रवार को भुगतान आना शुरू हो जाएगा। हैफेड की ओर से भुगतान की प्रक्रिया में दिक्कत नहीं आने दी जाएगी। जे फार्म हमारे पास आ रहे हैं। किसानों के खाते में पैसा जल्द आएगा।
- सुुक्रमपाल, परचेजर , हैफेड ।
वर्जन
जे फार्म को लेकर कुछ दिक्कत आ रही है। ऑनलाइन सिस्टम होने के कारण सर्वर डाऊन चल रहा है। जे फार्म अपडेट होने के बाद भुगतान की प्रक्रिया शुरू कर दी जाएगी। किसानों के बैंक खाते की डिटेल आ चुकी है।
- रूबी हुड्डा, परचेजर, हरियाणा वेयर हाउंसिंग