फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरकारी आदेशों को ठेंगा, जारी रही अधिकांश निजी स्कूलों की कक्षाएं

सरकारी आदेशों को ठेंगा, जारी रही अधिकांश निजी स्कूलों की कक्षाएं

Tue, 26 Dec 2017 12:18 AM IST
Updated Tue, 26 Dec 2017 12:18 AM IST
विज्ञापन
सरकारी आदेशों को ठेंगा, जारी रही अधिकांश निजी स्कूलों की कक्षाएं
छुट्टियों के बावजूद खुले मिले अधिकांश निजी स्कूल
विज्ञापन

महेंद्रगढ़/सतनाली मंडी। शीतकालीन अवकाश शुरू होने के पहले दिन ही सरकारी आदेशों को दरकिनार कर अधिकांश निजी स्कूलों में कक्षाएं निर्बाध रूप से जारी रहीं। सूचना मिलने पर खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह श्यारोण ने महेंद्रगढ़ में स्कूलों का निरीक्षण कर प्राचार्यों और संचालकों को छुट्टी करने के आदेश दिए। सतनाली स्कूलों में कोई अधिकारी स्कूलों को चेक करने नहीं पहुंचा।
प्रदेश सरकार ने 25 दिसंबर से 8 जनवरी तक शीतकालीन अवकाश के आदेश जारी किए हैं। इस अवधि में प्रदेेेश के सरकारी, गैर सरकारी एवं निजी स्कूल बंद रहेंगे। सोमवार को प्रथम दिन ही जिले की 90 प्रतिशत निजी स्कूल खुले रहे। सरकारी आदेशों केे बावजूद आदेशों को ठेंगा दिखाते हुए कस्बे व आसपास के क्षेत्रों में अनेक निजी स्कूलों ने पहले ही दिन आदेशों की धज्जियां उड़ाते हुए कक्षाएं जारी रखीं। हालांकि पहले दिन कुछ स्कूलों ने छोटी कक्षाओं की सप्ताहभर की छुट्टी अवश्य घोषित की हैं लेकिन बाकी कक्षाओं को जारी रख आदेशों की अवहेलना कर रहे हैं।
विज्ञापन


अभिभावकों ने की छुट्टियों की मांग
निजी स्कूल में पढ़ने वाले विद्यार्थियों के अभिभावकों ने पड़ रही कड़ाके की ठंड के प्रकोप से बच्चों को बचाने के लिए छुट्टी की मांग की। राजेश, प्रमोद, प्रदीप, सुनील, गोपेश आदि ने बताया कि सुबह के समय बहुत अधिक ठंड होती है। सुबह का तापमान 7 डिग्री रहता है। ऐसे में बच्चों को सुबह 8 बजे ही घर से स्कूल के लिए निकलना पड़ता है। सुबह के समय दो दिन से शीत लहर भी चल रही है। ऐसी ठंड में छोटे बच्चों के हाथ कांपते है जहां पढ़ाई तो दूर उनसे पेंसिल भी नहीं पकड़ी जाती है। अभिभावकों ने जिला प्रशासन से तुरंत इन सरकारी आदेशों को धता बताने वाले निजी स्कूल संचालकों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने और छुट्टी करवाने की मांग की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


बीईओ ने बंद करने के दिए आदेश
खंड शिक्षा अधिकारी बिजेंद्र सिंह श्योराण ने सोमवार को महेंद्रगढ़ के टैगोर, यदुवंशी, सूरज, हैप्पी, मॉडर्न, आरपीएस आदि स्कूलों का निरीक्षण किया। खंड शिक्षा अधिकारी के जाने के बाद स्कूल प्राचार्यों ने क्रिसमस डे मनाने का बहाना किया। प्राचार्यों और संचालकों ने खंड शिक्षा अधिकारी से कहा कि क्रिसमस डे मनाने के लिए स्कूल लगा लिए गए। आज केवल सांस्कृतिक कार्यक्रम आयोजित किए हैं, पढ़ाई नहीं हो पाएगी। इस मौके पर खंड शिक्षा अधिकारी ने मंगलवार से 8 जनवरी तक स्कूल बंद रखने के आदेश दिए हैैं।


बंद नहीं करने पर जारी किए जाएंगे नोटिस
सोमवार को निजी स्कूलों का निरीक्षण किया गया। इस दौरान सभी स्कूल खुले मिले। स्कूल संचालकों और प्राचार्यों को 26 दिसंबर से 8 जनवरी तक छुट्टी करने के आदेश दिए गए हैं। अगर किसी भी स्कूल ने छुट्टी नहीं की तो उसके खिलाफ नोटिस जारी कर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
- बिजेंद्र श्योराण, खंड शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed