फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   आपदा प्रबंधन पर हुई सीएल स्कूल में कार्यशाला

आपदा प्रबंधन पर हुई सीएल स्कूल में कार्यशाला

Sun, 20 Aug 2017 01:12 AM IST
Updated Sun, 20 Aug 2017 01:12 AM IST
विज्ञापन
आपदा प्रबंधन पर हुई सीएल स्कूल में कार्यशाला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। सीएल स्कूल नारनौल में जिला विधिक सेवा प्राधिकरण नारनौल की तरफ से शनिवार को प्राकृतिक आपदा प्रबंधन पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। जिसमें विधिक सेवा प्राधिकरण की ओर से टेकचंद यादव डिप्टी कमांडेंट होम गार्ड, एडवोकेट गिरी बाला यादव, देवेंद्र कुमार तथा संदीप पीएलवी मुख्य रूप से मौजूद थे।
इस दौरान टेकचंद यादव ने विद्यार्थियों को आपदा से पहले, आपदा के दौरान तथा बाद की स्थिति पर हम कैसे अपने आपको सुरक्षित रख सकते हैं तथा किस प्रकार भूकंप प्रभावित लोगों की सहायता कर सकते हैं के बारे में विस्तार से बताया। उन्होंने बताया कि रेस्क्यू टीम, फर्स्ट एड टीम, फायर ब्रिगेड टीम तथा डिस्पोजल टीम के माध्यम से हम भूकंप आपदा पर काबू पा सकते हैं तथा जान व माल की अधिक हानि से रोक सकते हैं।
विज्ञापन

एडवोकेट गिरी बाला ने आपदा से प्रभावित लोगों को कानूनी सहायता के बारे मे जानकारी दी। इस अवसर पर प्राचार्य भारत भूषण यादव ने भी बच्चों को आपदा प्रबंधन के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी दी और बच्चों बताई गई बातों का अनुसरण करने का अपील की। इस अवसर पर उप-प्राचार्य रवींद्र यादव, होशियार सिंह, सुशीला चौहान, शैफाली बतरा, विनोद वर्मा, दीनदयाल यादव, दयाराम स्वामी, अमृत सिंह आदि उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed