{"_id":"599098034f1c1ba4488b4997","slug":"141502648323-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"नपा ने अवैध तरीके से दुकानों पर बनाए जा रहे भवन एवं बेसमेंट का काम रूकवाया","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
नपा ने अवैध तरीके से दुकानों पर बनाए जा रहे भवन एवं बेसमेंट का काम रूकवाया
Updated Sun, 13 Aug 2017 11:48 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
कनीना। नगरपालिका परिधि में बस स्टैंड के पीछे अवैध रूप से दुकानों के ऊपर बनाए जा रहे भवन एवं बेसमेंट को लेकर नपा प्रशासन ने पुलिस फोर्स के साथ मौके पर पहुंचकर कार्य को बंद करवा दिया। नपा प्रशासन ने बताया कि बस स्टैंड के पीछे नपा ने 1998 में दुकानें किराए पर छोड़ी थीं। लेकिन दुकानदार बिना नपा की स्वीकृति के अपनी मर्जी से अवैध निर्माण कार्य कर रहे थे। जिसकी सूचना नपा प्रशासन को लगने पर मौके पर आकर पुलिस फोर्स की सहायता से निर्माण कार्य को बंद करवा दिया गया तथा वहां पर पड़े मेटीरियल को भी जब्त कर लिया। नपा के सचिव हरज्ञान सिंह व जेई मनोज कुमार ने उक्त पांचों दुकानदारों को आगे निर्माण कार्य नही करने की हिदायत दी। हरज्ञान सिंह व जेई मनोज कुमार ने बताया की कनीना बस स्टैंड के पीछे मनीष, प्रदीप, कंवर सिंह, प्रदीप, सुनील आदि दुकानदार बिना अनुमति के दुकानों एवं बेसमेंट का निर्माण कार्य कर रहे थे।