{"_id":"596fa5114f1c1b834a8b47ac","slug":"141500488977-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पंचायत ने कराया राजीनामा, दोषी ने गोशाला को दिए 21 हजा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पंचायत ने कराया राजीनामा, दोषी ने गोशाला को दिए 21 हजा
Updated Wed, 19 Jul 2017 11:59 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
पंचायत ने कराया राजीनामा, दोषी ने गोशाला को दिए 21 हजार
अमर उजाला ब्यूरो
नांगल चौधरी। भुंगारका में पिछले एक साल से लंबित विवाद का निपटारा पंचायत ने करवाया है। बुधवार को पूर्व सरपंच की अध्यक्षता में आयोजित पंचायत ने दोषी पक्ष को गोशाला में 21 हजार दान के निर्देश दिए। इस दौरान दोनों पक्षों ने भाईचारे पूर्वक रहने का संकल्प लिया।
सरपंच ने बताया कि नरेश कुमार और सतबीर की पत्नी सुमन देवी में एक साल पहले विवाद हो गया था। मारपीट होने के कारण मामला कोर्ट में पहुंच गया। वकील करने के बाद एक साल से दोनों पक्षों को सिर्फ तारीख ही मिल रही हैं। इसके बाद पूर्व सरपंच राजेंद्र प्रसाद ने नरेश कुमार ओर सुमन देवी से संपर्क किया। उनसे झगड़े का कारण पूछकर पंचायत बुलाई। इसमें नरेश कुमार को दोषी ठहराया गया। उन्होंने बताया कि नरेश कुमार को गोशाला में 21 हजार आर्थिक मदद के निर्देश दिए हैं। इससे संतुष्ट सुमन देवी ने कोर्ट से केस वापस कर लिया। उन्होंने कहा कि लोक अदालत की तर्ज पर भुंगारका में विवाद निपटाने की मुहिम शुरू की गई है। पिछले सप्ताह करवाए गए राजीनामे के बाद नरेश कुमार और सुमन देवी ने मिलजुल कर रहना शुरू कर दिया है। पंचायत ने निर्धारित राशि बुधवार सुबह गोशाला कमेटी को सौंप दी। इस मौके पर गोशाला के कैशियर पवन मित्तल, सुरेंद्र कमानियां, दरियाव आर्य, अभयसिंह, सुभाष, महेश कुमार, अशोक कुमार और बिक्रम सिंह आदि मौजूद थे।