फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   14 players won gold medals and two won silver medals at the district-level Jiu-Jitsu championship.

Mahendragarh-Narnaul News: जिलास्तरीय ज्यू जित्सु चैंपियनशिप में 14 खिलाड़ियों ने जीते स्वर्ण और दो ने रजत पदक

Fri, 04 Sep 2026 12:05 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 04 Sep 2026 12:05 AM IST
विज्ञापन
14 players won gold medals and two won silver medals at the district-level Jiu-Jitsu championship.
महेंद्रगढ़। गौतम बुद्ध स्पोर्ट्स अकादमी में जिला स्तरीय ज्यू जित्सु चैंपियनशिप का आयोजन किया गया। प्रतियोगिता में जिले के 80 खिलाड़ियों ने अलग-अलग आयु और भार वर्गों में हिस्सा लिया। प्रतियोगिता में 14 खिलाड़ियों ने स्वर्ण और दो खिलाड़ियों ने रजत पदक हासिल किए।
विज्ञापन

अकादमी के कोच लोकेश सैनी ने बताया कि विभिन्न वर्गों में पियूष बनवाला, मंदीप, आदित्या, अनुज, जतिन, तुषार, हर्ष, प्रवेश राव, प्रशांत, प्रीतम, योगेश, नेहा, उषा और अंकिता ने स्वर्ण पदक जीते। वहीं पीयूष मेहरा और साहिल ने रजत पदक हासिल किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ियों को मेडल पहनाकर सम्मानित किया गया।
विज्ञापन

कोच ने बताया कि प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन करने वाले खिलाड़ी अब 11 से 13 सितंबर तक गुरुग्राम में होने वाली राज्य स्तरीय ज्यू जित्सु चैंपियनशिप में महेंद्रगढ़ जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे। खिलाड़ियों का लक्ष्य राज्य स्तर पर शानदार प्रदर्शन कर जिले का नाम रोशन करना है।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोकेश सैनी ने कहा कि मेहनत, अनुशासन और लगातार अभ्यास ही सफलता की कुंजी है। उन्होंने खिलाड़ियों को आगे भी इसी तरह मेहनत करने के लिए प्रेरित किया।
इस अवसर पर रोशन लाल, डॉ. अतुल बंसल, नवीन कुमार तंवर, राकेश सैनी, डॉ. सीमा, कोच संदीप कुमार और देवेंद्र कुमार ने विजेता खिलाड़ियों को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed