फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   14 players selected in Sepak Takraw trials; set to showcase their skills at the state level.

Mahendragarh-Narnaul News: सेपक टकरा ट्रायल में 14 खिलाड़ी चयनित, राज्य स्तर पर दिखाएंगे दम

Mon, 05 Oct 2026 12:55 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 05 Oct 2026 12:55 AM IST
विज्ञापन
14 players selected in Sepak Takraw trials; set to showcase their skills at the state level.
फोटो नंबर- 19गांव महरमपुर में आयोजित सेपक टकरा मुकाबले में भाग लेते ​खिलाड़ी। स्रोत : संस्था
नारनौल। गांव महरमपुर स्थित जोधा दास स्पोर्ट्स एकेडमी में आयोजित सेपक टकरा ट्रायल में जिलेभर के 108 खिलाड़ियों ने हिस्सा लिया। ट्रायल के बाद पुरुष और महिला वर्ग से कुल 14 खिलाड़ियों का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन

पुरुष वर्ग में साहिल, हर्ष, रोहित, रोहन, सजल, अभिषेक और जतिन का चयन हुआ। वहीं महिला वर्ग में सुधा, निशा, अरिता, स्नेहा, खुशी, पिंकी और प्रीति ने जगह बनाई। चयनित खिलाड़ी 10 और 11 अक्टूबर को चरखी दादरी में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन

एसोसिएशन के प्रधान संतराम और नरेश ढिल्लों ने चयनित खिलाड़ियों को बधाई देते हुए बेहतर प्रदर्शन की उम्मीद जताई। उन्होंने कहा कि जिले में सेपक टकरा के प्रति खिलाड़ियों का रुझान लगातार बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

चयनित खिलाड़ी प्रतियोगिता में पदक जीतने के लिए पूरी तैयारी करेंगे। सेपक टकरा फुट वॉलीबॉल जैसा खेल है। इसमें एक टीम के तीन खिलाड़ी मैदान पर होते हैं और हाथों का इस्तेमाल नहीं किया जाता। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed