फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   14 players selected for state level karate competition

Mahendragarh-Narnaul News: राज्यस्तरीय कराटे स्पर्धा के लिए 14 खिलाड़ी चयनित

Mon, 25 Aug 2025 11:44 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 25 Aug 2025 11:44 PM IST
विज्ञापन
14 players selected for state level karate competition
महेंद्रगढ़। अटेली के सरकारी स्कूल में जिलास्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया की ओर से कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें महेंद्रगढ़ की एक अकादमी के 14 खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक, 11 ने रजत पदक जीते हैं। स्वर्णपदक विजेता खिलाड़ी अब कैथल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में हिस्सा लेंगे।
विज्ञापन

कोच लोकेश सैनी ने बताया कि अटेली के गांव तिगरा के सरकारी स्कूल में 23 से 24 अगस्त को दो दिवसीय जिलास्तरीय स्कूल गेम्स फेडरेशन ऑफ इंडिया कराटे प्रतियोगिता आयोजित की गई थी।
विज्ञापन

प्रतियोगिता में अकेडमी के 14 खिलाड़ियों ने स्वर्ण व 11 ने रजत पदक जीते हैं। स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी सोम्या, काव्या, रक्षिता, दीक्षा, दिव्या, कशिश, साहिल, पीयूष, गौरव, प्रक्षित, दीपक, प्रीतम, सागर, अक्षय का राज्य स्तरीय प्रतियोगिता के लिए चयन किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

वहीं रजत पदक विजेता खिलाड़ियों में तन्वी, नेहा, मुकता, योगेश, सिद्धार्थ, उज्जवल, हार्दिक, आदित्य, आदर्श, मानव चौहान, हर्ष शामिल हैं। उन्होंने बताया कि स्वर्ण पदक विजेता खिलाड़ी अब तीन से पांच अक्तूबर को कैथल में होने वाली राज्य स्तरीय प्रतियोगिता में महेंद्रगढ़ का प्रतिनिधित्व करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed