{"_id":"6908ee98c594abbe520ea920","slug":"14-paperless-registries-were-conducted-in-mahendragarh-while-none-were-conducted-in-kanina-narnol-news-c-203-1-sroh1010-121386-2025-11-03","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में हुईं पेपरलेस 14 रजिस्ट्री, कनीना में एक भी नहीं हुई","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: महेंद्रगढ़ में हुईं पेपरलेस 14 रजिस्ट्री, कनीना में एक भी नहीं हुई
Mon, 03 Nov 2025 11:34 PM IST
नोएडा ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
Updated Mon, 03 Nov 2025 11:34 PM IST
विज्ञापन
फोटो संख्या:59- तहसील कार्यालयमहेंद्रगढ़ में रजिस्ट्री करवाते लोग--संवाद
महेंद्रगढ़/कनीना। हरियाणा सरकार की ओर से शुरू की गई पेपरलेस रजिस्ट्री प्रणाली के तहत महेंद्रगढ़ क्षेत्र में सोमवार को 14 रजिस्ट्री हुईं जबकि कनीना में आरसी के अवकाश पर रहने के कारण एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई।
पारदर्शिता के साथ रजिस्ट्री करने के लिए पेपरलेस रजिस्ट्रीय की व्यवस्था की गई है। पहले दिन नए पोर्टल को लेकर सुबह 11.45 बजे तक कर्मचारियों को थोड़ा परेशानी उठानी पड़ी। इसके बाद शाम तक 14 रजिस्ट्री हुईं जबकि 32 लोगों ने ऑनलाइन टोकन कटवाया था।
तहसील कार्यालय में आम लोग रजिस्ट्री के बारे में पूछताछ करते नजर आए। वहीं कनीना में एक भी रजिस्ट्री नहीं हुई। एसडीएम कार्यालय कनीना के अधीक्षक अनिल कुमार ने बताया कि रजिस्ट्री क्लर्क आरसी देवेंद्र कुमार अवकाश पर थे, जिसके चलते रजिस्ट्री नहीं हो पाई।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि मंगलवार को आरसी के वापस आने के बाद सभी कार्य सामान्य रूप से शुरू हो जाएंगे और पेपरलेस प्रणाली के तहत रजिस्ट्री का कार्य सुचारू रूप से चलेगा। पहले दिन कुछ लोग नई व्यवस्था की जानकारी लेने के लिए तहसील कार्यालय पहुंचे, लेकिन संबंधित अधिकारी की अनुपस्थिति के कारण उन्हें निराश होकर लौटना पड़ा।
पेपरलेस रजिस्ट्री से कागजी प्रक्रिया समाप्त होने के साथ-साथ समय की बचत, पारदर्शिता और रिकॉर्ड के डिजिटल संरक्षण को भी बढ़ावा मिलेगा।