फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सचिन छारा व हैप्पी नारनौल के बीच कुश्ती बराबरी पर रही

सचिन छारा व हैप्पी नारनौल के बीच कुश्ती बराबरी पर रही

Sun, 24 Mar 2019 12:09 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 24 Mar 2019 12:09 AM IST
विज्ञापन
सचिन छारा व हैप्पी नारनौल के बीच कुश्ती बराबरी पर रही
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

निजामपुर। गांव गावडी जाट में बाबा सैयद का मेले में दंगल का आयोजन हुआ। नांगल चौधरी पंचायत समिति के पूर्व चेयरमैन प्रवीण चौधरी ने पहलवानों के हाथ मिलाकर दंगल की शुरूआत की। मेले में 51 रुपये से लेकर 21000 रुपये तक की कुश्तियां हुई। 1100 रुपये की छह कुश्ती, 2100 रुपये की दो कुश्ती, 3100 रुपये की चार कुश्ती, 5100 रुपये की पांच कुश्ती, 7100 रुपये की चार कुश्ती व 11000 रुपये की एक कुश्ती हुई। 21000 हजार रुपये की कुश्ती सचिन छारा व हैप्पी नारनौल के बीच बराबरी पर रही। मेला कमेटी ने उन्हें 2000 रुपये देकर सम्मानित किया। रेफरी की भूमिका पहलवान रामकिशन रोपड सराय ने निभाई। इस अवसर पर पंचायत समिति निजामपुर के प्रधान जोगेंद्र छिल्लर, राजेश सरपंच, रामेश्वर जागेदार, जगमोहन शर्मा, दयानंद, लीलाराम, कुलदीप, कैलाश, अंकित शर्मा, अजीत चौधरी सहित ग्रामीण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed