फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री की शव यात्रा निकालकर फूंका पुलता

एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री की शव यात्रा निकालकर फूंका पुलता

Sat, 09 Feb 2019 01:00 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 09 Feb 2019 01:00 AM IST
विज्ञापन
एनएचएम कर्मचारियों ने स्वास्थ्य मंत्री की शव यात्रा निकालकर फूंका पुलता
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

नारनौल। एनएचएम कर्मचारियों की हड़ताल शुक्रवार को चौथे दिन भी जारी रही। कर्मचारियों की हड़ताल से कंट्रोल रूम 102 सहित अन्य स्वास्थ्य सेवाएं प्रभावित रही। स्वास्थ्य विभाग ने एंबुलेंस चालकों को चेतावनी पत्र जारी किया है। दूसरी ओर सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने एनएचएम कर्मचारी संघ की जिला कार्यकारिणी के 17 पदाधिकारियों व सदस्यों पर विभागीय कार्रवाही हेतु मिशन निदेशक एनएचएम पंचकूला को पत्र लिखा है। जिसके विरोध स्वरूप कर्मचारियों द्वारा चेतावनी पत्र और विभागीय कार्रवाही हेतु लिखे पत्रों की प्रतियां भी जलाई गई।
सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार द्वारा हड़ताली कर्मचारियों को उच्च अधिकारियों के मौखिक आदेशों का हवाला देते हुए धरना अस्पताल परिसर से हटाने को कहा गया। इसके बाद कर्मचारी स्वास्थ्य मंत्री अनिल विज का पुतला बनाकर शव यात्रा लेकर रोष प्रदर्शन करते हुए महावीर चौक पहुंचे । जहां पर उनका पुतला दहन किया गया। बाद में कर्मचारियों द्वारा चितवन वाटिका में धरना शुरू कर दिया गया। मंच संचालन संघ के जिला महासचिव विनोद राव द्वारा किया गया। हड़ताल की अध्यक्षता कर रहे संघ के जिला प्रधान डॉ. पुष्पेंद्र ने कहा कि यदि शाम तक सरकार द्वारा हमारी मांगों पर कोई उचित कार्रवाही नहीं की गई तो संघ की राज्य कार्यकारिणी के निर्देशानुसार हड़ताल को निरंतर जारी रखा जाएगा। जिला उप प्रधान अशोक ने कहा कि विभाग द्वारा सबसे पहले कन्ट्रोल रूम के चालकों को टारगेट बनाया गया है। इसको किसी भी सूरत में सहन नहीं किया जाएगा। पूर्व स्वास्थ्य मंत्री राव नरेंद्र ने भी चितवन वाटिका में पहुंचकर हड़ताली कर्मचारियों को पार्टी की तरफ समर्थन करते हुए कहा कि सरकार जल्द कर्मचारियों की मांगो पर कार्रवाही करें।
विज्ञापन

सर्व कर्मचारी संघ के उप प्रधान कौशल कुमार व जिला सचिव किरोड़ीमल सैनी ने भी सरकार को चेताया कि सरकार अपनी हठ धर्मिता को त्यागकर कर्मचारियों की मांगों पर तवरित कार्रवाही करें। अन्यथा इसे जन आंदोलन बना दिया जायेगा। धरने को उप प्रधान कृष्णा कुमारी प्रेस सचिव राजकुमार, कोषाध्यक्ष नितेश बंसल, सह सचिव सुशीला, संतोष, सुनीता मान, कुलदीप चौहान, धर्मेंद्र वर्मा, अनीता, भूपेंद्र, सुजाता, संदीप यादव, दिलबाग सिंह, नोबत, ज्ञानवती, राकेश, कंवरपाल, मनोज आदि ने भी संबोधित किया और सरकार विरोधी नारेबाजी की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed