{"_id":"5bedcae8bdec2269525fa068","slug":"131542310632-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"शिक्षामंत्री ने कन्या स्कूल में किया मॉडल लैब का शुभारंभ, सिग्नल वीक होने के कारण नहीं चला इंटरनेट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
शिक्षामंत्री ने कन्या स्कूल में किया मॉडल लैब का शुभारंभ, सिग्नल वीक होने के कारण नहीं चला इंटरनेट
Updated Fri, 16 Nov 2018 01:07 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने वीरवार को मसानी चौक स्थित राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में आधुनिक कंप्यूटर लैब का शुभारंभ किया। उन्होंने बताया कि पायलट प्रोजेक्ट के तहत प्रदेश के पांच जिलों में यह लैब स्थापित की जा रही हैं। प्रदेश के 100 स्कूलों में पांच हजार स्टूडेंट्स को इस तरह की लैब के जरिए स्किल ट्रेनिंग दी जाएगी। शुभारंभ के मौके पर मंत्री रामबिलास ने लैब में सबसे आगे बैठे स्टूडेंट्स से कहा कि बेटा प्रोग्राम ऑपरेट करके दिखाओ। स्टूडेंट्स चुपचाप खड़े रहे। कुछ सेकेंड बाद मंत्री ने दूसरी ओर मुुआयना शुरू कर दिया। दरअसल, यहां सिग्नल वीक होने के कारण लैब में इंटरनेट नहीं चल रहा था।
प्रदेश सरकार की ओर से पायलट प्रोजेक्ट के तहत कुन्सकैप्सकोलन एजुकेशन और मानव रचना के ज्वाइंट वेंचर के सहयोग से एनआईटी फरीदाबाद, बहादुरगढ़, गुरुग्राम, पंचकूला में भी इसी प्रकार लैब स्थापित की जाएंगी। शिक्षामंत्री ने कहा कि इस विद्यालय में मैंने शिक्षा ग्रहण की है। विद्यालय में लैब की स्थापना से मुझे खुुशी महसूस हो रही है। इस तरह की लैब महेंद्रगढ़ जिले के सभी सीनियर सेकेंडरी स्कूल में कराने का प्रयास किया जाएगा। मॉडल लैब के लिए डॉ. ओपी भल्ला व प्रशांत भल्ला का आभार जताया। मंत्री ने बताया कि केडमैन की और से हरियाणा में 100 स्कूलों की 170 टीचर्स को मार्च 2018 में ट्रेनिंग दी गई थी। अब यही शिक्षक आने वाले समय लगभग पांच हजार छात्रों को ट्रेनिंग देंगे।
उन्होंने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय के सुधारीकरण के लिए 50 लाख रुपये की राशि जारी करने की घोषणा की। वहीं, विद्यालय परिसर में पौधरोपण किया। इस मौके पर स्कूल के बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुति दी। इस मौके पर उपायुक्त डॉ. गरिमा मित्तल, कुंसकैप्सकोलन एजुकेशन के चेयरमैन पे एमिल्सन, डॉ. अमित भल्ला, डॉ. संजय श्रीवास्तव, डीईईओ बिजेंद्र सिंह श्योराण, खंड शिक्षा अधिकारी अजीत बालवान, रिटायर्ड डीईओ मुकेश लावणिया, प्राचार्य दिलबाग सिंह, डॉ. नंद भारद्वाज, राजेश शर्मा झाड़ली, मार्केट कमेटी चेयरमैन डालू सिंह आदि मौजूद रहे।