फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   24 घंटे से आधे से ज्यादा शहर में ब्लैक आउट

24 घंटे से आधे से ज्यादा शहर में ब्लैक आउट

Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
Updated Fri, 04 May 2018 12:08 AM IST
विज्ञापन
24 घंटे से आधे से ज्यादा शहर में ब्लैक आउट
24 घंटे से आधे से ज्यादा शहर में ब्लैक आउट
विज्ञापन

नारनौल। शहर में बुधवार शाम को साढ़े पांच बजे आए अंधड़ ने जनजीवन को प्रभावित किया है। अंधड़ के कारण शहर की अनेक कालोनियों में बिजली के खंभे टूट गए। जिसके चलते 24 घंटे बाद भी आधे से ज्यादा शहर में बिजली आपूर्ति बहाल नहीं हो पाई है। वहीं बिजली की जानकारी लेने के लिए उपभोक्ताओं के फोन न तो शिकायत केंद्र पर रिसीव हो रहे हैं, न ही अधिकारियों द्वारा कोई जवाब दिया जा रहा। जब अमर उजाला ने भी बिजली संबंधी परेशानी के बारे में निगम के अधिकारियों से पूछना चाहा तो निगम के जेई से लेकर एसई तक किसी का भी फोन रिसीव नहीं हुआ।
अंधड़ के कारण जहां अनेक पेड़ गिर गए जिससे रात भर लोगों को जाम से जूझना पड़ा। अंधड़ की वजह से महेंद्रगढ़ रोड स्थित लुहारों का आशियाना भी उजड़ गया और शहर व आसपास बिजली के करीब 200 खंभे उखड़ गए। इसके अलावा अनेक पेड़ बिजली के तारों पर गिर गए। जिसके कारण शहर की बिजली व्यवस्था बुधवार शाम पांच बजे से वीरवार शाम पांच बजे तक सुचारु नहीं हो पाई थी।
विज्ञापन

ये मोहल्ले रहे प्रभावित
बिजली न आने के कारण सबसे ज्यादा प्रभावित सिटी सिक्स रही। जिसके तहत मोहल्ला नई सराय, पुरानी सराय, सैन चौक, रविदास मंदिर मार्ग, मिरा जी, शिव नगर, पुल बाजार, मिश्रवाड़ा, संघीवाड़ा, श्याम कालोनी, ईश्वर कालोनी, दया नगर, देव स्थान, पीर आगा, सलामपुरा, चौधरियान, आजाद चौक, किलारोड शामिल हैं। इनके अलावा जमालपुर, आदर्श कालोनी, पुलिस लाइन वाला क्षेत्र भी बिजली न आने के कारण प्रभावित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

इन मोहल्लों में सुबह चार बजे आई बिजली
शाम पांच बजे की गई बिजली गई मोहल्लों में सुबह चार बजे आई। इनमें पुरानी सराय का बाजार के साथ लगता क्षेत्र, न्यू कालोनी जमालपुर, रेवाड़ी रोड, महेंद्रगढ़ रोड, मोती नगर व सेक्टर एक शामिल हैं।
दया नगर व ईश्वर कालोनी से थी समस्या
दया नगर व ईश्वर कालोनी में अनेक बिजली के खंभे गिर गए। वहीं कई पेड़ भी तारों पर टूट गए गिर गए। जिसके कारण इन कालोनियों में टूटे तारों व खंभों ने पूरे शहर को प्रभावित किया।


किसी भी अधिकारी ने नहीं उठाया फोन
इस समस्या के बारे में निगम के जेई 8059888351, एसडीओ 8059888336 व एसई 8059888333 पर कई बार फोन किया गया तो किसी ने भी फोन उठाना मुनासिब नहीं समझा। वहीं लोगों द्वारा भी शिकायत केंद्र पर फोन किए गए, मगर शिकायत केंद्र पर भी किसकी ने फोन रिसीव नहीं किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed