फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   नारनौल में चर्तुमास समापन करके जैन मुनियों ने मंडी परिसर में किया सत्संग

नारनौल में चर्तुमास समापन करके जैन मुनियों ने मंडी परिसर में किया सत्संग

Sun, 19 Nov 2017 10:35 PM IST
Updated Sun, 19 Nov 2017 10:35 PM IST
विज्ञापन
नारनौल में चर्तुमास समापन करके जैन मुनियों ने मंडी परिसर में किया सत्संग
चतुर्मास समापन कर जैन मुनियों ने किया सत्संग
विज्ञापन

फोटो नंबर 13
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। उत्तर भारत के प्रसिद्ध जैन मुनियों ने नारनौल के जैन स्थानक भवन परिसर में चार महीने का चतुर्मास संपन्न करके रविवार को यहां के नांगल चौधरी रोड पर स्थित मंडी परिसर में विहार (पैदल भ्रमण) किया। स्थानक भवन से शहर के प्रमुख लोगों के साथ धर्ममुनि, चैतन्य मुनि, चिराग मुनि, चंद्रेश मुनि व केशव मुनि नई मंडी परिसर में पहुंचे। वहां पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने उनका स्वागत सत्कार किया। इसके बाद धर्ममुनि ने मंडी परिसर में सब्जी मंडी के आढ़तियों की ओर से बनाई जा रही दुकानों का निरीक्षण किया और जयराम सैनी की नवनिर्माणाधीन परिसर में सत्संग किया।
सत्संग में धर्ममुनि ने कहा कि ईश्वर ने मनुष्य को जो पांच इंद्रियां दी हैं, इनसे इंसान को अच्छे कर्म करना चाहिए। आंखों से अच्छा देखना, मुंह से मीठा बोलना, कानों से सत्य अर्थात धर्म सत्संग की बातें सुनना चाहिए। उन्होंने कहा कि मनुष्य जीवन को परमार्थ के कार्यों में लगाना चाहिए। निस्वार्थ भाव से किए गए कार्य से न केवल ईश्वर प्रसन्न होते हैं बल्कि इंसान को आत्मिक सुख भी मिलता है। धर्ममुनि ने कहा कि नारनौल में चतुर्मास के दौरान यहां के लोगों ने जिस प्रकार से मानवता व परमार्थ की भलाई के लिए आगे आने में रुचि दिखाई है वो बेहद ही सराहनीय है। उन्होंने इस मौके पर नारनौल के लोगों के लिए भगवान से शुभ आशीष की कामना भी की। साथ ही उन्होंने सब्जी मंडी में परिसर में नवनिर्मित दुकानदारों के व्यापार की उन्नति की कामना भी की।
विज्ञापन

इस मौके पर मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी ने नई मंडी परिसर में पधारे सभी जैन मुनियों का स्वागत सत्कार किया। सैनी ने कहा कि सब्जी मंडी नारनौल के व्यापारियों के लिए खुशी की बात है कि इस चतुर्मास के दौरान धर्ममुनि ने खुद अपने हाथों से मंडी की 13 दुकानों का नींव का पत्थर रखा था और उनके सानिध्य में अधिकांश दुकानें बनकर तैयार भी हो चुकी हैं। उन्होंने मुनियों के चरणों में विनती की वे समय-समय पर नारनौल आकर यहां के लोगों खासकर सब्जी मंडी के व्यापारियों को अपना आशीर्वाद प्रदान करें ताकि यहां की मंडिया शीघ्र ही यहां जोर-शोर से शुरू हो सके। इस मौके पर जैन स्थानक के प्रधान पवन जैन, मुकेश जैन, नेमीचंद जैन, दिनेश जैन, विकास जैन, जयराम आढती, धर्मचंद आढती, परमानंद सैनी व करण सिंह आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


--राजकुमार
फोटो-नारनौल नई मंडी परिसर में विहार करने पहुंचे जैन मुनियों का स्वागत करते मार्केट कमेटी के चेयरमैन जेपी सैनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed