फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   दूसरे दिन भी चक्का जाम, परेशान रहा हर खास और आम

दूसरे दिन भी चक्का जाम, परेशान रहा हर खास और आम

Sun, 27 Aug 2017 10:16 PM IST
Updated Sun, 27 Aug 2017 10:16 PM IST
विज्ञापन
दूसरे दिन भी चक्का जाम, परेशान रहा हर खास और आम
दूसरे दिन भी चक्का जाम, परेशान रहा हर खास और आम
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। ऐतिहात के तौर पर बंद की गई रोडवेज सेवा दूसरे दिन भी बंद रही। इस कारण नारनौल डिपो की 148 बसें डिपो में ही खड़ी रहीं। बसें खड़ी होने से रोडवेज को रविवार को करीब 20 से 25 लाख का नुकसान हुआ। रोडवेज की बसें बंद होने के कारण हर खास और आम आदमी परेशान रहा। सबसे ज्यादा परेशानी इन दिनों माता के मेले में जाने वालों को हुई। वे रोडवेज की तलाश में यहां-वहां भटकते रहे। आखिर में उनको निजी साधनों का सहारा लेना पड़ा।
डेरा प्रमुख को सीबीआई की स्पेशल कोर्ट ले दोषी करार दिया है। इसके बाद भड़की हिंसा को देखते हुए रोडवेज ने अपने सभी डिपो की बसों को अगले आदेश तक बंद कर दिया है। आदेश मिलते ही शनिवार दोपहर 12 बजे के बाद नारनौल डिपो की सभी बसों को रोडवेज के जीएम सुरेंद्र यादव की देखरेख में डिपो के अंदर खड़ा करा दिया गया था। पुलिस भी तैनाती कर दी गई थी। लोगों को उम्मीद थी कि रविवार से रोडवेज सेवा शुरू हो जाएगी। मगर, रविवार को भी रोडवेज की सेवा शुरू नहीं हो पाई।
विज्ञापन

माता केे लग रहे मेले, भक्त हो रहे परेशान
इन दिनों राजस्थान के सिंघाना में गूंगी मैया और पाटन में मेलों का आयोजन किया जा रहा है। इसके चलते बड़ी संख्या में भक्त बच्चों को धोक लगवाने के लिए वहां जाते हैं। रविवार होने के कारण लोगों की ज्यादा भीड़ माता के मेलों में गई। मगर, रोडवेज बस सेवा बंद होने के कारण भक्तों को परेशानी हुई। रोडवेज बस न चलने से लोग प्राइवेट साधन करके माता के दर पर पहुंचने को मजबूर हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन

प्राइवेट वाहन चालकों ने बढ़ाया किराया
रोडवेज की बसें नहीं चलने के कारण प्राइवेट वाहन चालकों ने रविवार को भी जमकर कमाई की। प्राइवेट बसों के अलावा जीप, टेंपो और टाटा मैजिक जैसे वाहन चालक छोटी और लंबी दूरी तक यात्रियों को लेकर जा रहे थे। इसके कारण बस स्टैंड, महावीर चौक, सिंघाना रोड पर होंडा चौक, रेवाडी रोड पर गंदे नाले के पास और मोडा वाला मंदिर के पास निजी वाहनों का जमावड़ा लगा रहा।
राजस्थान रोडवेज ने दी कुछ राहत
हरियाणा रोडवेज की बसें बंद होने के बाद लोगों को राजस्थान परिवहन विभाग की बसों ने थोड़ी राहत दी। राजस्थान रोडवेज की झुंझुनूं, सिंघाना, खेतड़ी, सीकर, बीकानेर से अलवर, दिल्ली, गुरुग्राम जाने वाली बसें नारनौल होकर जाती हैं। ऐसे में इन रूटों पर आने-जाने वाले लोगों को रविवार को थोड़ी राहत मिली।
खाली बैठे रहे दुकानदार
रविवार होने और रोडवेज बसें बंद होने के कारण रविवार को शहर के बाजार भी सुनसान रहे। बाजारों में अन्य दिनों की तुलना में बहुत कम काम हुआ। दुकानदार रमेश जिंदल, महेंद्र कुमार, मनोज कुमार, अभिषेक मित्तल आदि ने बताया कि रविवार को बहुत कम काम था। इन दिनों में रविवार को काम होता है।

ट्रेन सेवा पर नहीं कोई असर
हालात का नारनौल में ट्रेन सेवा पर कोई असर दिखाई नहीं दिया। ट्रेनों संचालन सुचारु रहा। सुबह चंडीगढ़ से चलकर बांद्रा जाने वाली ट्रेन भी पहुंची। अन्य ट्रेन भी जिले में सामान्य तौर पर चल रही हैं। स्टेशन अधीक्षक महेंद्र सिंह ने बताया कि ट्रेनों पर किसी प्रकार का कोई असर नहीं है।


पुलिस बल रहा बस स्टैंड पर तैनात
बसें बंद होने और सतर्कता बरतते हुए रविवार को पुलिस बल रोडवेज डिपो के अंदर, मुख्य द्वार और वर्कशाप परिसर के मुख्य द्वार पर तैनात रहा। पुलिस कर्मी यहां दिन रात ड्यूटी कर रहे हैं।

रोडवेज के महानिदेशक के आदेश पर आगामी आदेशों तक बस सेवा बंद की गई है। जब आदेश आएंगे, तब बस सेवा बहाल कर दी जाएगी।
-सुरेंद्र यादव, जीएम नारनौल डिपो
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed