{"_id":"5963cf054f1c1b02668b46fa","slug":"131499713285-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"सीएम विंडो में शिकायत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
सीएम विंडो में शिकायत
Updated Tue, 11 Jul 2017 12:31 AM IST
विज्ञापन
नारनौल। पुलिस की कार्यप्रणाली से नाराज कांग्रेसी नेता ने सीएम विंडो में शिकायत देकर न्याय की गुहार लगाई है।
गांव पटीकरा निवासी शिकायतकर्ता मनपाल यादव ने बताया कि एक मई को उसके कार्यालय में कुछ लोग आए और जान से मारने करने की नियत से हमला बोल दिया। आफिस में तोड़-फोड़ भी की। इस घटना में शिकायतकर्ता को काफी चोट आई थी। इस संबंध में पुलिस ने 8 मई को विभिन्न धाराओं के तहत मामला दर्ज किया था। मगर अब तक आरोपियों के खिलाफ कोई कार्रवाई नहीं की गई है। आरोपी उस पर वापस लेने तथा गवाही नहीं देने का दबाव बना रहे हैं। शिकायत में कहा गया है कि आरोपी उसे जान से मारने की धमकी दे रहे हैं। आरोपी आपराधिक प्रवृत्ति के व्यक्ति है और खुलेआम घूम रहे हैं।