फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   13 new admissions in colleges on the last day of enrollment; 1,155 seats still vacant.

Mahendragarh-Narnaul News: दाखिले के आखिरी दिन कॉलेजों में 13 नए प्रवेश, अब भी 1155 सीटें खाली

Sun, 23 Aug 2026 11:48 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sun, 23 Aug 2026 11:48 PM IST
विज्ञापन
13 new admissions in colleges on the last day of enrollment; 1,155 seats still vacant.
फोटो संख्या:66-राजकीय महिला  महाविद्यालय में दा​खिले लेती  छात्राएं--संवाद
महेंद्रगढ़। उच्चतर शिक्षा विभाग की ओर से यूजी में दाखिले के लिए रविवार को अंतिम दिन रहा। आखिरी दिन राजकीय कॉलेज और राजकीय महिला कॉलेज में 13 विद्यार्थियों ने दाखिला लिया। इसके बाद भी राजकीय कॉलेज में 594 और महिला कॉलेज में 561 सीटें रिक्त हैं। यानी यूजी की 2360 सीटों में से 1155 सीटों पर अभी दाखिला नहीं हो पाया है।
विज्ञापन

राजकीय महाविद्यालय में पहले आओ, पहले पाओ के तहत रविवार को दाखिले का अंतिम मौका था। यहां अंतिम दिन नौ विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया।
महाविद्यालय में यूजी की कुल 1280 सीटों पर दाखिला प्रक्रिया चल रही थी, जिनमें से 686 सीटें भर चुकी हैं। वहीं 594 सीटें अभी खाली हैं।
राजकीय महिला महाविद्यालय में अंतिम दिन पांच छात्राओं ने दाखिला लिया। यहां यूजी की कुल 1080 सीटों में से 519 पर दाखिला हो चुका है, जबकि 561 सीटें रिक्त रह गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed