फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   127208 MT mustard purchase in mahendra garh dist

अब तक जिले में 127208 मीट्रिक टन सरसों की हुई खरीद

Amarujala Local Bureau अमर उजाला लोकल ब्यूरो
Updated Fri, 22 May 2020 01:32 PM IST
विज्ञापन
127208 MT mustard purchase in mahendra garh dist
नारनौल अनाज मंडी - फोटो : AMAR UJALA
सरकार के निर्देशानुसार जिले में रबी फसल की सरकारी खरीद जारी है।  बृहस्पतिवार को जिला में 3116 मीट्रिक टन सरसों की खरीद की गई। अब तक जिला में 127208 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई है। वहीं बृहस्पतिवार को जिला में 31 मीट्रिक टन गेहूं खरीदा तथा अब तक जिला में 18024 मीट्रिक टन गेहूं की आवक हुई है। वहीं जिला में बृहस्पतिवार को 52 मीट्रिक टन चने की खरीद हुई तथा अब तक जिला में 2158 मीट्रिक टन चने की आवक हुई है। उपायुक्त जगदीश शर्मा ने बताया कि बृहस्पतिवार को अटेली, बाछौद व बोचिड़िया खरीद केंद्र पर 223 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। कनीना में 472 मीट्रिक टन सरसों की खरीद हुई। बृहस्पतिवार को नांगल चौधरी व निजामपुर में कुल 782 मीट्रिक टन सरसों खरीदी गई। नारनौल में 1112 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। बृहस्पतिवार को सतनाली 4 व महेंद्रगढ़ में 523 मीट्रिक टन सरसों की आवक हुई। वहीं बृहस्पतिवार को अटेली में 7 व महेंद्रगढ़ 24 मीट्रिक टन गेहूं की खरीद हुई। बृहस्पतिवार को नांगल चौधरी सतनाली कनीना व नारनौल में गेहूं की कोई आवक नहीं हुई। इसी प्रकार बृहस्पतिवार को सतनाली में 52 मीट्रिक टन चने की आवक हुई। नारनौल व नांगल चौधरी में बृहस्पतिवार को चने की कोई आवक नहीं हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed