फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12500 students will get tablets in Mahendragarh

महेंद्रगढ़ में 12500 विद्यार्थियों को मिलेंगे टैबलेट

Tue, 03 May 2022 11:42 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 03 May 2022 11:42 PM IST
विज्ञापन
12500 students will get tablets in Mahendragarh
नारनौल। आजादी के अमृत महोत्सव के तहत हरियाणा सरकार की ओर से 5 मई को आयोजित कार्यक्रमों में सरकारी स्कूलों के दसवीं और बारहवीं कक्षा के विद्यार्थियों को टैबलेट दिया जाएगा। महेंद्र गढ़ में 12500 विद्यार्थियों को टैबलेट दिए जाएंगे। इसके साथ विद्यार्थियों को प्रतिदिन 2 जीबी डाटा वाला सिम भी मुफ्त में दिया जाएगा।
विज्ञापन

ई-अधिगम योजना के तहत हरियाणा के मुख्यमंत्री मनोहर लाल रोहतक से विद्यार्थियों को वेबकास्टिंग के जरिए टैबलेट वितरण कार्यक्रम शुरू करेंगे। जिला व खंड स्तर पर मंत्री, सांसद व विधायक टैबलेट वितरित करेंगे। विद्यार्थियों को किस कंपनी का टैबलेट दिया जाएगा, इसकी जानकारी उन्हें नहीं है। जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव ने बताया कि इस टैबलेट के प्रयोग से सरकारी स्कूलों में पढ़ने वाले विद्यार्थियों की पढ़ाई आसान होगी। प्रतिस्पर्धा व तकनीक के इस दौर में यह टैबले उन्हें आगे बढ़ने में सहायक सिद्ध होगा। कहा कि आज हर स्तर पर तकनीक का बोलबाला है। प्रतियोगिता के इस युग में तकनीक का प्रयोग करना बहुत जरूरी है। अब हर तरह की पाठ्य सामग्री इंटरनेट पर उपलब्ध है। इससे उनके ज्ञान में काफी बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन

बताया कि टैबलेट के साथ प्रतिदिन 2 जीबी डाटा वाला सिम भी मुफ्त प्रदान किया जाएगा ताकि बच्चों पर किसी भी प्रकार का आर्थिक बोझ न पड़े। इस कार्यक्रम की शुरुआत मुख्यमंत्री मनोहर लाल व शिक्षा मंत्री कंवर पाल द्वारा पांच मई को रोहतक से राज्य स्तरीय समारोह से की जाएगी। इसी दिन जिला व खंड स्तर पर भी टैबलेट वितरण करने के कार्यक्रम आयोजित होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि सतनाली में होने वाले जिला स्तरीय कार्यक्रम में भिवानी महेंद्रगढ़ के सांसद चौधरी धर्मवीर सिंह मुख्य अतिथि होंगेे। उपायुक्त श्याम लाल पूनिया भी सतनाली में ही मौजूद रहेंगे । नारनौल में सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता राज्य मंत्री ओम प्रकाश यादव, नांगल चौधरी में विधायक डॉ. अभय सिंह यादव, अटेली में विधायक सीताराम यादव तथा कनीना में एसडीएम सुरेंद्र कुमार मुख्य अतिथि होंगे।

समारोह स्थलों पर नोडल अधिकारी तैनात
जिला शिक्षा अधिकारी सुनील दत्त यादव ने बताया कि इस कार्यक्रम को सफलतापूर्वक संपन्न करवाने के लिए सभी समारोह स्थल पर एक-एक नोडल अधिकारी लगाए गए हैं। ये नोडल अधिकारी टैबलेट वितरण के कार्य को पूरे रिकॉर्ड के साथ सुनिश्चित करेंगे। टैबलेट के साथ सिम कार्ड भी दिया जा रहा है। इसके लिए विद्यार्थियों के अभिभावकों की आईडी लेकर उन्हें सक्रिय करने का कार्य जारी है। उन्होंने बताया कि इस कार्य के लिए शिक्षा विभाग के सभी अधिकारी लगातार कार्यरत हैं। इसमें तकनीकी टीम की लगातार कार्य कर रही है। उन्होंने कहा कि इस कार्यक्रम के लिए बच्चों में भी काफी उत्सुकता देखने को मिल रही है। वे नई तकनीक के साथ आगे बढ़ना चाहते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed