फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   125 people deposited property tax of more than two lakhs on the last day

Mahendragarh-Narnaul News: अंतिम दिन 125 लोगों ने दो लाख से अधिक संपत्ति कर जमा किया

Mon, 01 Apr 2024 06:37 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Mon, 01 Apr 2024 06:37 AM IST
विज्ञापन
125 people deposited property tax of more than two lakhs on the last day
महेंद्रगढ़/कनीना। नगर पालिका में संपत्ति कर जमा कराने के लिए रविवार को शिविर का अंतिम दिन रहा। शिविर के दूसरे दिन नगर पालिका में 224 लोग पहुंचे। इनमें करीब 125 लोगाें के 2 लाख दो हजार, 101 रुपये का राजस्व ही जमा हुआ। दो दिनों में 175 लोगों ने तीन लाख 16 हजार 120 रुपये जमा किये।
विज्ञापन

नगर पालिका चेयरमैन रमेश सैनी ने बताया कि जिला नगर आयुक्त महेंद्रगढ़ महावीर के आदेश पर संपत्ति कर जमा करवाने के लिए शिविर लगाया गया। नगर पालिका में चार हेल्प डेस्क लगाई गई है। दूसरे दिन 224 लोगों संपत्ति कर जमा करवाने के लिए कार्यालय में पहुंचे, जिसमें से 125 लोगों के संपत्ति कर जमा किया गया। 125 लोगों की प्रॉपर्टी आईडी प्रमाणित की गई, 5 लोगों के प्रॉपर्टी आईडी ऑब्जेक्शन लगाया, 17 लोगों का बिल बनाया, 55 प्रापर्टी डाटा की जांच की, 22 लोगों की प्रॉपर्टी आईडी की ऑब्जेक्शन की जांच की गई।
विज्ञापन

शहर में कुल 16686 आईडी
महेंद्रगढ़ में कुल 16686 प्रॉपर्टी आईडी बनी हुई है। इनमें शहर में आवासीय 7015 तथा अन्य 9671 आईडी बनी हुई है। इनमें करीब 80 लाख रुपये का प्रॉपर्टी टैक्स है, अभी तक नागरिकों ने 24.77 लाख रुपये जमा कर लाभ उठा चुके है। रविवार को 2 लाख दो हजार, 101 रुपये जमा हुए। शनिवार को 1.14 लाख रुपये का कर जमा किया गया था। दो दिनों में तीन लाख,16 हजार 120 रुपये का राजस्व जमा किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed