{"_id":"69557240ee0d1c916d000628","slug":"122-students-from-the-block-showcased-their-talent-in-the-legal-literacy-competition-narnol-news-c-203-1-mgh1006-122878-2026-01-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: लीगल लिटरेसी स्पर्धा में खंड के 122 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: लीगल लिटरेसी स्पर्धा में खंड के 122 विद्यार्थियों ने दिखाई प्रतिभा
विज्ञापन
महेंद्रगढ़। शहर स्थित पीएमश्री राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय में बुधवार को खंड स्तरीय लीगल लिटरेसी कार्यक्रम आयोजित किया गया। इसमें कविता पठन में पहले स्थान पर जीएसएसएस ढाढोत, दूसरे स्थान पर आरपीएस महेंद्रगढ़ व तीसरे स्थान पर यदुवंशी महेंद्रगढ़ की रही।
इसमें खंड के 122 विद्यार्थियों ने भाग लिया और अपना कौशल दिखाया। कक्षा 9 से 12वीं के विद्यार्थियों ने स्पर्धा में भाग लिया। भाषण में यदुवंशी सतनाली ने पहला, आरपीएस महेंद्रगढ़ ने दूसरा और ढाढोत जीएसएसएस टीम ने तीसरा स्थान हासिल किया। वहीं, स्लोगन लेखन में जीएसएसएस राजावास की टीम ने पहले स्थान पर बाजी मारी जबकि यदुवंशी सतनाली दूसरे और यदुवंशी महेंद्रगढ ने तीसरा स्थान हासिल किया। क्विज में पहला स्थान मॉडर्न स्कूल महेंद्रगढ़, दूसरा आरपीएस महेंद्रगढ़ और यदुवंशी सतनाली की टीम ने तीसरा हासिल किया। स्किट में मॉडर्न महेंद्रगढ़ टीम विजेता जबकि आरपीएस महेंद्रगढ़ की टीम उप विजेता रही।
इसी प्रकार डॉक्यूमेंट्री फिल्म में आरपीएस महेंद्रगढ़ विजेता और माॅडर्न स्कूल महेंद्रगढ़ की टीम उप विजेता बनी। पेंटिंग स्पर्धा में राजावास जीएसएसएस की टीम ने पहला, आरपीएस महेंद्रगढ़ ने दूसरा और यदुवंशी महेंद्रगढ़ ने तीसरा स्थान प्राप्त किया। निबंध लेखन में यदुवंशी सतनाली प्रथम, आरपीएस महेंद्रगढ़ द्वितीय व ढाढोत जीएसएसएस टीम तीसरे स्थान पर रही। डिबेट में मॉडर्न स्कूल महेंद्रगढ़ विजेता जबकि आरपीएस टीम उप विजेता बनी।
विज्ञापन
-- -- -- -- -- -- -- -- -
-- वजर्न:
खंड स्तर पर लीगल लिटरेसी प्रतियोगिता आयोजित की गई। इसमें खंड के राजकीय व निजी स्कूलों के विद्यार्थियों ने भाग लिया और कानूनी साक्षरता की जानकारी दी गई। कानूनी साक्षरता पर विद्यार्थियों ने विभिन्न प्रतियोगिताओं के माध्यम से अपनी जागरूकता प्रदर्शित की।
-- अलका, खंड शिक्षा अधिकारी, महेंद्रगढ़