फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने कंप्यूटर साइंस की 75 सीटों के लिए मांगे आवेदन

सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने कंप्यूटर साइंस की 75 सीटों के लिए मांगे आवेदन

Sat, 06 Apr 2019 12:20 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 06 Apr 2019 12:20 AM IST
विज्ञापन
सेंट्रल यूनिवर्सिटी ने कंप्यूटर साइंस की 75 सीटों के लिए मांगे आवेदन
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय में सत्र 2019-20 के लिए चल रही प्रवेश प्रक्रिया के अंतर्गत स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेटिक्स में स्नातकोत्तर की 75 सीटें उपलब्ध हैं। इन सीटों पर दाखिले केंद्रीय विश्वविद्यालय संयुक्त प्रवेश परीक्षा (सीयूसीईटी)-2019 के माध्यम से होंगे। इच्छुक विद्यार्थी 13 अप्रैल तक आवेदन कर सकते हैं। प्रवेश परीक्षा का आयोजन 25 व 26 मई, 2019 को किया जाएगा।

कुलपति प्रो. आरसी कुहाड़ का कहना है कि कंप्यूटर विज्ञान के क्षेत्र में भविष्य तलाश रहे विद्यार्थियों के लिए हरियाणा केंद्रीय विश्वविद्यालय के स्कूल ऑफ कंप्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेटिक्स में अच्छा अवसर है। यूनिवर्सिटी के विभागों की प्रयोगशालाएं अत्याधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित हैं। इन विभागों में उपलब्ध पाठ्यक्रमों में अध्ययन कर विद्यार्थी कंप्यूटर व पुस्तकालय विज्ञान की बारीकियों को समझकर इस क्षेत्र में करिअर बना सकते हैं। विभागीय स्तर पर विद्यार्थियों को समय-समय पर विशेष व्याख्यानों के माध्यम से भी कंप्यूटर एप्लिकेशन व पुस्तकालय विज्ञान के क्षेत्र में जारी बदलावों से अवगत कराया जाता है। स्कूल ऑफ कम्प्यूटर साइंस एंड इंफॉर्मेटिक्स के अंतर्गत आने वाले कंप्यूटर साइंस में एमसीए की 50 सीटें व पुस्तकालय एवं सूचना विज्ञान विभाग में स्नातकोत्तर पाठ्यक्रम में 25 सीटें उपलब्ध हैं। आवेदन करने के इच्छुक अभ्यर्थी 13 अप्रैल तक आनलाइन पंजीकरण करवा सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed