{"_id":"5a1882dc4f1c1b69678bddae","slug":"121511555804-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"लैब सहायक","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
लैब सहायक
Updated Sat, 25 Nov 2017 02:10 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरियाणा कंप्यूटर लैब सहायकों ने किया प्रदर्शन
महेंद्रगढ़। हरियाणा कंप्यूटर लैब सहायक संघ ने शुक्रवार को प्रदर्शन किया। इस दौरान उन्होंने सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर रोष जताया। प्रदर्शनकारी नारेबाजी करते हुए शिक्षामंत्री के आवास पर जा रहे थे किंतु पुलिस ने उन्हें देवीलाल पार्क के पास ही रोक लिया। पुलिस ने कहा कि उनके पास प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं ले रखी इसलिए वो आगे नहीं जा सकते है। लैब सहायकों ने कहा कि वो गिरफ्तारी देने को तैयार हैं किंतु वो मंत्री के आवास पर जाकर ही ज्ञापन देंगे। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने उनको समझाकर उनको शांत किया। मौके पर पहुंचे नायब तहसीलदार को लैब सहायकों ने अपनी मांगों को ज्ञापन सौंपा।
हरियाणा कंप्यूटर लैब सहायक संघ शुक्रवार को हुड्डा पार्क में एकत्रित हुए। वहां पर एक मीटिंग के बाद लैब सहायक बस स्टैंड, आईटीआई रोड़, ब्रह्मदेव चौक, शंकर मार्केट, सब्जीमंडी, ब्रह्मचारी रोड़, देवीलाल पार्क पहुंचे। थाना प्रभारी रमेश कुमार ने प्रदर्शन करने की अनुमति दिखाने की बात कही और लैब सहायकों को वहीं रोक दिया। इससे लैब सहायक भड़क गए। इस पर थाना प्रभारी ने नायब तहसीलदार रमेश कुमार को बुला लिया और वहां पर ही लैब सहायकों ने मुख्यमंत्री एवं शिक्षामंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। प्रदेश संयोजक महीपाल सैनी ने कहा कि प्रदेश सरकार ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के सपने डिजिटल भारत को मजाक बनाकर रख दिया है। अगर सरकारी स्कूल में पढ़ने वाले बच्चों को कम्प्यूटर शिक्षा नहीं मिल पाएगी तो देश कैसे डिजिटल बनेगा। उन्होंने आरोप लगाया कि प्रदेश सरकार न तो समान काम समान वेतन दे रही है जो वेतन दिया जा रहा है वह भी समय पर नहीं मिल रहा। उन्होंने कहा कि सरकार किश्तों में नौकरी दे रही है साथ ही उनका आर्थिक शोषण कर रही है। महीपाल सैनी ने बताया कि उनकी नियुक्ति टेस्ट एवं मेरिट के आधार पर की गई है। इसलिए उनको स्थायी किया जा चाहिए। इस मौके पर प्रदेश महासचिव मनोज शर्मा, अमित यादव, रणतेज यादव, पवन, बलजीत राठी, रमन कटारिया, ज्योति मिश्रा समेत कई कंप्यूटर लैब सहायक उपस्थित थे।
बाक्स:
ये रखी मांगें:
महेंद्रगढ़ के जिला प्रधान रोहताश सिंह ने बताया कि कम्प्यूटर लैब सहायकों का वेतनमान 18 हजार रुपये किए जाएं। नयी भर्ती कंप्यूटर प्रशिक्षक के पदों पर समायोजित किया जाए। 2014 के आदेशनुसार 7 प्रतिशत बढ़ोतरी के साथ वेतन दिया जाए। इसके अलावा कंप्यूटर विषय को अनिवार्य विषय घोषित किया जाए और वेतन समय पर और सीधे खातों में दिए जाएं।