फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   राजतिलक

राजतिलक

Sun, 01 Oct 2017 11:23 PM IST
Updated Sun, 01 Oct 2017 11:23 PM IST
विज्ञापन
राजतिलक
फोटो संख्या:34
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। श्री आदर्श रामलीला कमेटी (रजि.) के भव्य रंगमंच पर राजतलिक की लीला का मंचन किया गया । इसकी मुख्यातिथि नगरपालिका प्रधान रीना बंटी एवं रामलीला प्रधान सुरेंद्र बंटी संयुक्त रूप से थे । विशिष्ट अतिथि के रूप में नगर पार्षद कृष्णा जांगड़ा तथा मनीष सैनी पार्षद भी रामलीला में पहुंचे । कार्यक्रम के दौरान मुख्यातिथि महोदया के द्वारा भगवान राम को राजमुकुट पहनाकर उन्हें तिलक लगाया गया तथा राम दरबार की आरती भी की गई । भगवान राम को अयोध्या का राजा बनाए जाने की खुशी में जयपुर के कलाकारों द्वारा विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम भी पेश किए गए । मंच संचालन कर रहे प्रोफेसर हरीसिंह ने बताया कि राम के अभिनय में सुरेश गोस्वामी, सीता-दौलत सैनी , लक्ष्मण-अमित सोनी ,हनुमान-गोविन्द सैनी , भरत-साहिल , शत्रुध्न -चिराग , गुरू वशिष्ठ-मुकेश सैनी तथा विभिषण -हर्ष गुप्ता बने हुए थे । इस अवसर पर रामलीला के सर्वेसर्वा रामसिंह यादव, जोगेंद्र सेठ, लक्ष्मी नारायण सैनी, अमरसिंह सोनी, गगन सैनी, गोविंद सैनी, ललित एडवोकेट एवं मनोहरलाल यादव सहित रामलीला के समस्त पदाधिकारी तथा कलाकार भी उपस्थित थे ।

दूसरी ओर हनुमान रामलीला रेलवे ग्राऊंड में भगवान राम का राजतिलक किया गया। जिसमें मुख्य अतिथि पूर्व नपा प्रधान बिजेंद्र यादव थे। शनिवार की रात को भगवान राम का राजतिलक कर आरती की गई। इस अवसर पर सभी कलाकारों को सम्मानित किया गया। रामलीला प्रधान जितेंद्र चौधरी ने बताया कि राम के अभियन में रेविन गोरा, लक्ष्मण शिवा सैनी, हनुमान कमल सैनी, सीता साहिल कौशिक थे। इस अवसर पर अमित मिश्रा, पार्षद डा. तरूण, मोहनलाल सैनी, राजेश सैनी, जयकिशन चौहान, रमेश शर्मा, दिनेश मेहता सहित सभी कलाकार उपस्थित थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed