{"_id":"59650bde4f1c1b3d488b4572","slug":"121499794398-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"धार्मिक आस्था पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाही करे सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
धार्मिक आस्था पर हमला करने वालों पर कड़ी कार्रवाही करे सरकार
Updated Tue, 11 Jul 2017 11:11 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दिवंगत श्रद्धालुओं को दो मिनट का मौन रख कर दी श्रद्धांजलि
फोटो नंबर 3
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। जिला बार एसोसिएशन नारनौल ने मंगलवार को प्रधान मनीष वशिष्ठ एडवोकेट की अध्यक्षता में जिला बार एसोसिएशन के मीटिंग हाल में श्रद्धांजलि सभा का आयोजन किया गया। जिसमें देश के पवित्र तीर्थ स्थल अमरनाथ यात्रा पर गए हुए श्रद्धालुओं पर आतंकवादियों द्वारा किए गए आतंकी हमले की निंदा की। वहीं दिवंगत श्रद्धालुओं की शांति के लिए दो मिनट का मौन रख कर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई।
जिला बार एसोसिएशन के प्रधान मनीष वशिष्ठ ने कहा कि अमरनाथ यात्रा देश की धार्मिक आस्था का विषय है। एक तरफ चीन, देश की धार्मिक आस्था में रोड़ा अटका कर कैलाश मानसरोवर यात्रा में श्रद्धालुओं को नहीं जाने दे रहा हैं, वहीं दूसरी तरफ आतंकी पवित्र अमरनाथ यात्रा में जाने वाले श्रद्धालुओं की हत्या कर यात्रा को रोकने का प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि इस तरह का हमला देश की अस्मिता एवं धार्मिक आस्था पर हमला है। प्रधान ने केंद्र सरकार से आतंकी हमले में शामिल आतंकवादियों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही करने की मांग की। इस अवसर पर बार एसोसिएशन के सचिव हरीश कुमार, ईश्वर सिंह जाखड़, राकेश कौशिक, रामजीलाल यादव, रविदत्त शर्मा, सुभाष सैनी, नरेश यादव, अनिल बवानिया, सुरेन्द्र सैनी, हितेश यादव व विकाश यादव आदि अधिवक्ता उपस्थित थे।