{"_id":"6133d0dc8ebc3e38a0718d78","slug":"12-withdrew-nominations-narnol-news-rtk6229964155","type":"story","status":"publish","title_hn":"अटेली उपचुनाव: 12 ने लिया नामांकन वापस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अटेली उपचुनाव: 12 ने लिया नामांकन वापस
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
नगर पालिका अटेली मंडी के पांच वार्डों के उपचुनाव में 24 लोगों ने नामांकन किए थे जिनमें से 15 पुरुष व 9 महिलाएं शामिल थी। 12 लोगों ने शनिवार को अपने नामांकन वापस ले लिये। अब चुनाव मैदान में 12 लोग अपना चुनावी निशान लेकर भाग्य आजमाएंगे। देखने योग्य बात यह है कि एक महिला उम्मीदवार 3 वार्डों में अपना भाग्य आजमा रही है। वहीं वार्ड नंबर 9 महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण मंजू देवी व शिवानी ही आमने सामने है। ऐसे में अटेली के पांच वार्डों का चुनाव रोचक बनता जा रहा है।
जानकारी अनुसार मई 2023 में अटेली नगरपालिका का कार्यकाल पूरा हो जाएगा लेकिन बीच में वार्ड नंबर 3,4,7,8, 9 के पार्षदों की सदस्यता रद्द होने के कारण यह चुनाव प्रक्रिया आरंभ की गई। वर्तमान में सत्ता पक्ष के जतिन अग्रवाल चेयरमैन पद पर काबिज है।
उप चुनाव मैदान में 3 महिलाओं समेत 12 लोग डटे हुए हैं जिन्होंने अपना चुनाव निशान लेकर अपने-अपने वार्डों में दांव पेच लगाने शुरू कर दिए हैं। वहीं एक महिला उम्मीदवार ने 3 वार्डों में अपना भाग्य आजमाते हुए जनसंपर्क शुरू कर दिया है। वार्ड नंबर 3 से अश्विनी कुमार जो पहले पार्षद पद पर काबिज रह चुके है उनके साथ अब चुनाव मैदान में दो कृष्ण नामक युवक मैदान में है। वहीं वार्ड नंबर 4 में संजय गोयल जिनकी पत्नी सुमन गोयल पहले नपा चेयरमैन के पद पर काबिज रह चुकी है उनके सामने मोनिका चुनाव मैदान में है। वार्ड नंबर 7 में राकेश सैनी, हितेश मुद्गल व मोनिका अपना भाग्य आजमा रही है। वार्ड नंबर 8 में जितेंद्र सिंगल जो पहले पार्षद रह चुके उनके सामने भी मोनिका टक्कर देने के लिए खड़ी हुई है। वार्ड नंबर 9 महिलाओं के लिए आरक्षित होने के कारण मंजू व शिवानी अग्रवाल आमने सामने है। जीत का सेहरा किस के सर पर बंधेगा यह तो आने वाली 12 तारीख की तय कर पाएगी लेकिन कस्बा अटेली में मोनिका 3 वार्डों में उन दिग्गजों के सामने खड़ी हुई है जो पहले से ही पार्षद पद पर काबिज रह चुके हैं।