फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 new infected cases of corona virus in the district

जिले में कोरोना वायरस के 12 नए संक्रमित मिले

Mon, 30 Nov 2020 11:38 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Mon, 30 Nov 2020 11:38 PM IST
विज्ञापन
12 new infected cases of corona virus in the district
जिले में कोरोना वायरस के मरीज एक सप्ताह से पहले की अपेक्षा कम आ रहे हैं। हालांकि जिले में सबसे अधिक मरीज नारनौल अर्बन एरिया से से आए हैं। 28 नवंबर तक जिले में 6234 मरीज आए थे। इसमें नारनौल अर्बन एरिया में सबसे अधिक 1786 मरीज, अटेली सीएचसी में 973, नांगल चौधरी सीएचसी क्षेत्र में 710 व महेंद्रगढ़ क्षेत्र से 633 कोरोना मरीज शामिल हैं।
विज्ञापन

बता दें कि जिले में कोरोना वायरस सात मई को आए थे। इसके बाद से ही जिले में कोरोना वायरस संक्रमितों की संख्या बढ़ती जा रही है। अनलॉक में जैसे बाजार और अन्य गतिविधियां शुरू हुई, वैसे मरीजों की संख्या का ग्राफ भी तेजी से बढ़ता चला गया। हालांकि करीब एक सप्ताह से जिले में कोरोना मरीजों की संख्या में कमी आई है। जहां पहले मरीजों की संख्या रोजाना करीब 50 से उपर होती थी। अब यह संख्या 20 के अंदर चल रही है। इसमें भी नारनौल शहर कोरोना वायरस का हॉट स्पॉट बना हुआ है। सीएमओ डॉ. अशोक कुमार के अनुसार लोगों को सोशल डिस्टेंस और मास्क को लेकर हमेश सतर्कता बरतनी चाहिए। उन्होंने बताया कि जिले में जांच का दायरा भी बढ़ाया गया है। उन्होंने बताया कि छात्रों समेत अन्य का सैंपल लिए जा रहे हैं।
विज्ञापन

नारनौल शहर में सबसे अधिक कोरोना के मरीज
28 नवंबर तक जिले में 6234 मरीज आए थे। इसमें नारनौल अर्बन एरिया में सबसे अधिक 1786 मरीज, अटेली सीएचसी में 973, नांगल चौधरी सीएचसी क्षेत्र में 710, महेंद्रगढ़ क्षेत्र से 633, नांगल सिरोही- 384, सेहलंग-286, कनीना-612, सतनाली-266 व दोचाना-583 कोरोना मरीज आए थे। हालांकि नारनौल शहर के बाद अटेली शहरी और ग्रामीण क्षेत्र में भी कोरोना मरीज अधिक आए हैं। ऐसे में नारनौल शहर के अलावा गांवों में भी कोरोना का असर है।
विज्ञापन
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में सोमवार को 12 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब जिला में कोरोना पॉजिटिव की कुल संख्या 6269 हो गई है। सोमवार को 39 कोरोना संक्रमित मरीज को डिस्चार्ज किया गया है। जिले में कुल 6099 कोरोना संक्रमित मरीज ठीक हो चुके हैं। अब तक जिले में 11 कोरोना संक्रमित मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 159 केस अभी भी एक्टिव हैं। सीएमओ ने बताया कि जिले में 30 नवंबर तक 121110 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 77013 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 100764 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1619 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed