फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 new corona cases in the district including gynecologist

स्त्री रोग विशेषज्ञ समेत जिले में 12 नए कोरोना केस आए

Sat, 12 Dec 2020 10:14 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Sat, 12 Dec 2020 10:14 PM IST
विज्ञापन
12 new corona cases in the district including gynecologist
जिले में शनिवार को 12 नए कोरोना वायरस संक्रमित केस आए हैं। अब कोरोना मरीजों की कुल संख्या 6458 हो गई है। शनिवार को 14 कोरोना संक्रमित मरीज को स्वस्थ्य होने पर छुट्टी दी गई। अभी तक कुल 6346 कोरोना मरीज ठीक हो चुके हैं और कोरोना से 17 मरीजों की मौत हो चुकी है। कोरोना के 95 केस अभी भी एक्टिव हैं। मरीजों में नागरिक अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ और दो छात्राएं समेत अन्य शामिल हैं।
विज्ञापन

सीएमओ डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि जिले में 12 दिसंबर तक 124412 नागरिकों की स्क्रीनिंग की गई है। इनमें से 78593 मरीजों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोविड-19 के लिए अब तक जिले से 117713 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1078 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है। वही नागरिक अस्पताल की स्त्री रोग विशेषज्ञ कोरोना संक्रमित मिली है। उनका शुक्रवार को जांच हुआ था।वहीं पीजी कॉलेज की दो छात्राएं कोरोना मरीज मिली है। सिंघाना रोड पर सर्दी के कपड़े के सेल लगाने वालों का सैंपल लिया गया था। इसमें से एक कोरोना मरीज मिला है।
विज्ञापन

कोरोना संक्रमित की सूची
सैदपुर -1, सिंघाना रोड नारनौल-1, स्याना-1, सिलारपुर -1, कोका-1, अटेली मंडी-1, गहली-1, नसीबपुर -1, गणेश कॉलोनी नारनौल -1, भूषण खुर्द -1, बाछौद-1, नियर सैनी धर्मशाला नारनौल-1,
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed