फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   12 kg polythene recovered from eight shops fined 45 thousand

आठ दुकानों से बरामद हुआ 12 किलो पॉलिथीन 45 हजार का जुर्माना ठोका

Tue, 02 Mar 2021 12:10 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Tue, 02 Mar 2021 12:10 AM IST
विज्ञापन
12 kg polythene recovered from eight shops fined 45 thousand
नगरपालिका प्रशासन ने सोमवार को पॉलीथिन रखने वाली दुकानों पर छापा मारा। टीम ने 8 दुकानों से 12 किलो पॉलीथिन बरामद किया। दुकानदारों पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया। चालान भरने के लिए दस दिन का समय दिया गया है।
विज्ञापन

सोमवार को नगरपालिका की टीम जूनियर इंजीनियर रोहित के नेतृत्व में पॉलीथिन रखने वाले दुकानदारों पर कारवाई की। इस दौरान उनके साथ स्वच्छ भारत मिशन के सदस्य दीपक दुबे भी मौजूद रहे। टीम ने शॉपिंग कांप्लैक्स, गांधी मार्केट तथा शंकर मार्केट में छापेमारी की। शॉपिंग कॉम्प्लेक्स में एक किराणा स्टोर की दुकान से 5 किलोग्राम पॉलीथिन बरामद किया। जिसका 25 हजार रुपये का चालान किया गया। एक दूसरी दुकान पर तीन किलोग्राम पॉलीथिन बरामद होने पर दस हजार रुपये का चालान किया। टीम ने अन्य दुकानों पर भी छापेमारी कर पॉलीथिन पकड़ी। पालिका टीम ने सोमवार को कुल आठ दुकानदारों से 12 किलो पॉलीथिन बरामद की। जिन पर 45 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया है। दुकानदारों को दस दिन के अंदर चालान भरना होगा। जेई रोहित ने बताया कि अगर दुकानदार दस दिन के अंदर चालान नहीं भरेंगे तो मामला कोर्ट में डाल देंगे। पॉलीथिन के खिलाफ यह अभियान जारी रहेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed