फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   11th Mega Vegetable Expo in Karnal from tomorrow

Mahendragarh-Narnaul News: 11वां मेगा सब्जी एक्सपो करनाल में कल से

Wed, 19 Mar 2025 11:21 PM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Wed, 19 Mar 2025 11:21 PM IST
विज्ञापन
11th Mega Vegetable Expo in Karnal from tomorrow
नारनौल। हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी के निर्देश पर बागवानी विभाग की ओर से सब्जी उत्कृष्टता केंद्र घरौंडा करनाल में 21 से 23 मार्च तक 11वां मेगा सब्जी एक्सपो-2025 का आयोजन किया जाएगा। इसमें महेंद्रगढ़ जिला के हर खंड से बसें जाएंगी।
विज्ञापन


यह जानकारी जिला उद्यान अधिकारी प्रेम कुमार यादव ने दी। बताया कि भ्रमण पर जाने के इच्छुक किसान संबंधित उद्यान विकास अधिकारी से संपर्क करके अपना नाम दर्ज करवा सकते हैं। उन्होंने बताया कि सरकार का मकसद है कि किसान उन्नत खेती करके अपनी आर्थिक स्थिति को और अधिक मजबूत करें।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस कार्यक्रम में मुख्य रूप से बागवानी गतिविधियां, सेमिनार, बागवानी मशीनीकरण, स्टाल बागवानी प्रसंस्करण पुरस्कार, मधुमक्खी पालन पुरस्कार, सब्जी, संरक्षित खेती, जैविक/प्राकृतिक खेती, मशरूम खेती, किसान उत्पादक संगठन, आलू की खेती करने वाले प्रगतिशील किसानों का सम्मान कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को खंड अटेली, 22 मार्च को खंड महेंद्रगढ़ व सतनाली, 23 मार्च को खंड नारनौल, सिहमा, कनीना, नांगल चौधरी व निजामपुर खंड से बसें जाएंगी। उन्होंने बताया कि 21 मार्च को जाने वाली बसों के लिए अटेली खंड के लिए उद्यान विकास अधिकारी राहुल के मोबाइल नंबर 9518121395 पर फोन कर बस रूट के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। महेंद्रगढ़ व सतनाली खंड के लिए उद्यान विकास अधिकारी और राधेश्याम के मोबाइल नंबर 9660959092 पर फोन कर बस रूट के संबंध में जानकारी ले सकते हैं। उन्होंने बताया कि नारनौल व सिहमा खंड के लिए जिला बागवानी सलाहकार देवेंद्र के मोबाइल नंबर 8947817833 पर, कनीना खंड के लिए उद्यान विकास अधिकारी राहुल के मोबाइल नंबर 9518121395 तथा नांगल चौधरी व निजामपुर खंड के लिए उद्यान विकास अधिकारी अनीता के मोबाइल नंबर 8840827582 पर फोन कर बस रूट के संबंध में जानकारी ले सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed