फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   117 corona infected found, 100 patients cured

117 कोरोना संक्रमित मिले, 100 मरीज ठीक हुए

Thu, 03 Feb 2022 11:45 PM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Thu, 03 Feb 2022 11:45 PM IST
विज्ञापन
117 corona infected found, 100 patients cured
नागरिक अस्पताल में कोरोनारोधी टीका लगवाती महिला। संवाद - फोटो : Narnol
कोरोना के मामलों में वीरवार को एक बार फिर से बढ़ोतरी दर्ज की गई। जिले में वीरवार को 117 कोरोना संक्रमित मिले, जबकि बुधवार को 62 लोग संक्रमित मिले थे। हालांकि नए मामले आने के साथ-साथ मरीज ठीक भी हो रहे हैं। प्रतिदिन 50 से अधिक मरीज ठीक हो रहे हैं। वीरवार को भी 100 मरीज ठीक हुए।
विज्ञापन

सिविल सर्जन डॉ. अशोक कुमार के अनुसार अब जिले में कोरोना संक्रमितोें की संख्या 24058 हो गई है। इनमें 23400 मरीज ठीक हो चुके हैं। वहीं 158 लोगों की कोरोना की वजह से मौत हो चुकी है। अभी भी 500 सक्रिय केस हैं। जिले में 3 फरवरी तक 245873 नागरिकों की स्क्रीनिंग की जा चुकी है। इनमें से 113393 लोगों में सामान्य बीमारी पाई गई है। उन्होंने बताया कि कोरोना जांच के लिए अब तक जिले से 508302 सैंपल भेजे गए हैं। इनमें से 1816 सैंपल की रिपोर्ट आनी शेष है।
विज्ञापन

इन स्थानों पर मिले संक्रमित
वीरवार को जिले में कोरोना के 117 नए मामले आए। इनमें खटोटी खुर्द, कारोता, जड़वा, सतनाली, हाजीपुर, छापड़ा, सलीमपुर, मारोली, छिलरो, निजामपुर, पवेरा, खामपुरा, अटाली, डेरोली अहीर, सलूनी, गुजरवास, गुवाणी, कांटी, नांगल, उनींदा, पृथ्वीपुरा, नायन, नियाजअलीपुर, बायल, घाटाशेर, पालड़ी पनिहार, मोहल्ला जेरमंडेरी नारनौल, मोहल्ला माली टिब्बा नारनौल, पुरानी सराय नारनौल, दया नगर नारनौल, सब्जी मंडी नारनौल, सैनिक कालोनी महेंद्रगढ़, सहरावत कॉलोनी महेंद्रगढ़, जोनावास, खैरोली, ककराला, छितरौली, भड़फ, चेलावास, माजरा खुर्द, मांडोला, बारडा, खातोद, गढी, पाथेड़ा, पायगा, रसूलपुर, बसई, ढाणा, राताकला, मंढाणा, कुंजपुरा में एक-एक कोरोना संक्रमित मिला है। जबकि बलाह कला, दौंगडा अहीर, हुडा नारनौल, दोस्तपुर, धनौंदा, नीरपुर, नापला, राव तुलाराम कालोनी महेंद्रगढ़, महेंद्रगढ़, खटीकान मोहल्ला महेंद्रगढ़, बैरावास, ढाणा, कनीना, ढाढोत, रसूलपुर, खेड़ा में दो-दो तथा धानोता, बसई, सीहमा, सागरपुर, नोताना, गुढ़ा, नांगल सिरोही में तीन-तीन व नांगल दुर्गू में 4, सेहलंग में 4 तथा दुलोठ अहीर में 5 कोरोना के केस मिले।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed