{"_id":"5cb771b9bdec222aaf37da25","slug":"11555526073-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"समोसा खिलाया तो दस,ब्रैड पकौड़ा दिया तो 15 रुपये प्रत्याशी के खर्च में जोड़ेगा चुनाव आयोग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
समोसा खिलाया तो दस,ब्रैड पकौड़ा दिया तो 15 रुपये प्रत्याशी के खर्च में जोड़ेगा चुनाव आयोग
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। लोकसभा चुनाव प्रचार में होने वाले वाले खर्चे को लेकर प्रशासन ने रेट तय कर दिए है, जिसमें प्रत्याशी अपनी रैलियों या कार्यालय पर एक सीमित मात्रा में खर्चा कर सकेंगे। अगर वह अपने समर्थकों को समोसा खिलाना चाहते है तो समोसा खर्च 10 रुपये जोड़ा जाएगा। 15 रुपये का ब्रेड पकौड़ा, चाय का रेट 10 रुपये तय किया गया है। प्रत्याशी इससे कम खर्च नहीं दिखा सकेंगे।
चुनाव आयोग ने रेट लिस्ट को सभी निर्वाचन अधिकारियों को भेज दिया है। आयोग के निर्देश अनुसार प्रत्याशी अपने चुनाव खर्च में केवल 70 लाख रुपये खर्च कर सकता है। कोई प्रत्याशी खर्च कम नहीं दिखा सके इसके लिए हर एक चीज के रेट तय किए गए हैं। मार्केट से रेट लेकर एक औसत निकालकर हर एक वस्तु का मूल्य तय किया गया है।
प्रत्याशियों के हर दिन के खर्चे को ऑनलाइन फीड करना होगा। प्रत्याशी अपने चुुनाव खर्च के लिए अलग से रजिस्टर तैयार करेगा। चुनाव का खर्च नए बैंक खाते के माध्यम से करेगा। 20 हजार से अधिक के सभी भुगतान चैक से किए जाएंगे। देश में मौजूदा 2019 के लोकसभा चुनावों में उम्मीदवारों को 70 लाख रुपये खर्च करने की अनुमति है। देश में हुए पहले लोकसभा चुनावों में 1951-1952 में एक उम्मीदवार सिर्फ 25,000 रुपये ही खर्च कर सकता था।
विज्ञापन
पंडाल (15 बाई 15) 4.50 रुपये प्रति वर्ग फीट माइक्रोफोन
लाउड स्पीकर, ए पलीफायर- 300 रुपये प्रति दिन
कपड़े का बैनर- 100 रुपये प्रति मीटर
कपड़े का झंडा- 8 से 15 रुपये प्रति वर्ग गज
हैंड बिल- 200, 300, और 400 रुपये प्रति हजार
पोस्टर (18 बाई 22)- 3500 रुपये
रंगीन, ब्लैक एंड व्हाइट 2250-2500
होर्डिंग रेट- 15-20 वर्ग फीट
रोजाना वाहन खर्चा
दो पहिया- 250 रुपये प्रति दिन, ईंधन चार्ज अतिरिक्त
तीन पहिया- 400 से 500 रुपये प्रतिदिन, ईंधन चार्ज अतिरिक्त
कार- 1200 से 1500 रुपये प्रतिदिन, ईंधन चार्च अतिरिक्त
जीप- 1500 रुपये प्रति दिन, ईंधन चार्ज अतिरिक्त
टाटा सूमो- 1400 से 1500 रुपये प्रति दिन ईंधन चार्ज अतिरिक्त
टाटा 407- 1500 रुपये प्रति दिन, ईंधन चार्ज अतिरिक्त
केंटर- 1800 रुपये प्रति दिन, ईंधन चार्ज अतिरिक्त
प्रचार प्रसार
कट आउट (वुडन फ्रेम)- 60 रुपये वर्ग फीट
कार आउट (कपड़े प्लास्टिक)- 25 रुपये वर्ग फीट
डीवीडी- 5500 रिकार्डिंग चार्ज अतिरिक्त रेट
होटल कमरा कितने में
सिंगल बैड नॉन एसी- 700 रुपये प्रति दिन
डबल बैड नॉन एसी- 1000 रुपये
सिंगल बैड एसी- 900 रुपये
डबल बैड एसी- 1200
ड्राइवर का किराया- 800
नाश्ता व खाना
चाय- 10 रुपये प्रति कप
ब्रेड पकौड़े - 15 रुपये प्रति पीस
समोसा - 10 रुपये प्रति पीस
कोल्ड ड्रिंक 1 ली. 60 रुपये
पैक्ड जूस - 100 रुपये लीटर
रिफ्रेशमेंट प्रति व्यक्ति - 50 रुपये