{"_id":"5c743fcbbdec22089f03c63d","slug":"11551122379-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूनिवर्सिटी के लिए श्रेष्ठ काम करने वाले 6 लोगों को कुलपति ने किया सम्मानित","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूनिवर्सिटी के लिए श्रेष्ठ काम करने वाले 6 लोगों को कुलपति ने किया सम्मानित
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़। हकेंविवि में बेहतरीन काम करने वाले कर्मचारियों और शिक्षकों को स्पंदन 2019 कार्यक्रम में सम्मानित किया गया। श्रेष्ठ काम करने वाले शिक्षक व गैर शिक्षक छह कर्मचारियों का कुलपति आरसी कुहाड़ ने प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया।
कला संकाय अधिष्ठाता की प्रो. सारिका शर्मा बेस्ट टीचर के तौर पर सम्मानित किया गया। उन्होंने अपने क्षेत्र में पूरे वर्ष में सबसे अधिक कार्यक्रमों में हिस्सा लिया। डॉ. चंचल कुमार शर्मा को उनके रिसर्च कार्यों के लिए सम्मानित किया गया। सांख्यिकी विभाग के डॉ. देवेंद्र कुुमार को शिक्षण और रिसर्च के क्षेत्र में उनके उल्लेखनीय योगदान के लिए सम्मानित किया गया। परीक्षा विभाग के सहायक कुल सचिव सुंदर लाल शर्मा को यूनिवर्सिटी में परीक्षा व्यवस्था में सुधार कार्यक्रमों के लिए सम्मानित किया गया। पुस्तकालय विभाग के सहायक पुस्तकालयाध्यक्ष नरेश कुमार को पुस्तकालय डिजिटलाइजेशन के लिए पुरस्कार दिया गया। शैक्षणिक अनुभाग के अवर श्रेणी लिपिक अमित यादव को श्रेष्ठ कार्य के लिए सम्मानित किया गया। इस मौके पर कुलसचिव रामदत्त, अनिल कौशिक सहित अन्य मौजूद रहे।