{"_id":"5c6710a2bdec22738e36b5ab","slug":"11550258338-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पाकिस्तान और आतंकियों के पुतले फूंके, झंडे जलाए, आक्रोश जलूस, शाम को कैंडल मार्च","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पाकिस्तान और आतंकियों के पुतले फूंके, झंडे जलाए, आक्रोश जलूस, शाम को कैंडल मार्च
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़/नारनौल। पुुलवामा में आतंकी हमले से गुस्साए लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंका। आक्रोशित लोगों ने आतंकवादी मसूद अजहर और आदिल अहम डार का पुतला जलाया। पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए पाकिस्तान के झंडे भी जलाए गए। युवाओं ने भारत माता जिंदाबाद के जयकारों के साथ आक्रोश जलूस निकाले। शाम को कैंडल मार्च निकालकर शहीदों को श्रद्धांजलि दी।
महावीर चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका
नारनौल। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद, बजरंग दल ने हमले के विरोध में चितवन वाटिका से महावीर चौक तक पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए रोष मार्च निकाला। महावीर चौक पर पाकिस्तान का पुतला फूंका। एवीबीपी के जिला मीडिया प्रमुख विशाल दायमा, बजरंग दल के जिला संयोजक प्रवीण गौसाई, दुष्यंत छक्कड़, देवेन सैनी, मोहित वर्मा, सचिन, विपुल बंसल, नितिन शर्मा, बसंत, कमल सैनी, योगेश राव, अभिषेक, तरूण यादव, यश सैनी, विशाल नूनीवाल, हिमांशु सहित अन्य उपस्थित थे।
जलाया पाकिस्तान का पुतला
निजामपुर। कस्बा निजामपुर में देवीलाल चौक पर नहरी पानी किसान संघर्ष समिति के प्रधान महावीर सलामपुरा की अध्यक्षता में पुलवामा में हमले के विरोध में पाकिस्तान का झंडा जलाया। इस अवसर पर हरपाल, भूपेंद्र छिलरो, जोगिंद्र, अमर सिंह, कमल सिंह, जयचंद, करण सिंह, जुगलाल, सतीश, ओमप्रकाश, भागीरथ, सरजीत, महेंद्र, सोनू, जगदीश, संदीप, मातादीन, जगराम, रमेश सरपंच, व राजेंद्र शर्मा उपस्थित रहे।
विज्ञापन
पूर्व मंत्री ने हमले की निंदा की
नारनौल। पूर्व मंत्री कैलाश शर्मा ने पुलवामा में आतंकी हमले की निंदा करते हुए कहा कि सुरक्षा बजट बढाय़ा जाना चाहिए। नेताओं को हमारी सेनाओं और हथियारों की डील पर टिप्पणी नहीं करनी चाहिए। सरकार को अधिक से अधिक अत्याधुनिक हथियार, लड़ाकू विमान व गोला बारूद उपलब्ध कराए।
मंडी अटेली। पुलवामा आतंकी हमले के विरोध में युवाओं ने पाकिस्तान के खिलाफ आक्रोश जुलूस निकाला। बस स्टैंड से पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए युवा शहर के बीचों बीच पुरानी मंडी स्थित झंडा चौक पहुंचे। बजरंग दल के प्रखंड संयोजक सविता राज, अनिल, योगी, लाखन, डॉ. सुनील, अनिल व दीपक आदि शामिल थे।
बार ने की सख्त कार्रवाई की मांग
महेंद्रगढ़। बार एसोसिएशन महेंद्रगढ़ ने शुक्रवार को श्रद्धाजंलि सभा आयोजित की। सभा की अध्यक्षता बार प्रधान राजकुमार यादव ने की। पुलवामा हमले के शहीदों के लिए दो मिनट का मौन रखकर श्रद्धाजंलि दी। बार प्रतिनिधि मंडल ने एसडीएम को प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा। जिसमें हमले के जबाव में सख्त कार्रवाई करने की मांग रखी।
भाजपा कार्यकर्ता शिक्षामंत्री की कोठी पर जुटेे
महेंद्रगढ़। शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा के महेंद्रगढ़ आवास पर भाजपा कार्यकर्ताओं ने दो मिनट का मौन रखकर शहीदों को नमन किया। महेंद्रगढ़-भिवानी लोकसभा के विस्तार राजेंद्र शर्मा ,प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य दयाराम यादव, शिक्षामंत्री के छोटे भाई राजेंद्र शर्मा, देवेंद्र यादव, पवन खैरवाल, सतबीर नौताना, लालचंद, ओमप्रकाश बचीनी, हरि सिंह, डॉ. राज यादव, मा. विद्यानंद, सत्यवीर सिंह, राजेेंद्र शेखावत उपस्थित थे।
पाली में आतंकियों का पुतला फूंका
महेंद्रगढ़। पाली के मुख्य बस स्टैंड पर ग्रामीणों ने आतंकवादी मसूद अजहर एवं आदिल अहमडार का पुतला फूंक कर विरोध जताया। इस मौके पर विनोद तंवर पाली ने कहा कि भारत सरकार को कश्मीर से तुरंत धारा 370 को खत्म कर देना चाहिए। सैनिकों को आतंकवादियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए खुली छूट दे देनी चाहिए।
सतनाली में संगठनों ने निकाला कैंडल मार्च
सतनाली। आतंकी हमले के विरोध में सामाजिक संस्थाओं ने कैंडल मार्च निकाला। डॉ. सुनीता मित्तल ,मोंटेसरी कान्वेंट स्कूल, शिक्षा भारती सीनियर सेकेंडरी स्कूल नावां, अनीता भालोठिया, मनीष मित्तल, राकेश जहवार नगर, तीर्थ शेखावत, कमल सिंह, सोहन पहलवान, देवेंद्र राठौड़, टिंकू शेखावत, मनफूल शर्मा, गोपाल मौजूद थे।
जयकारे लगाते हुए निकाला कैंडल मार्च
महेंद्रगढ़। सामाजिक संगठनों ने शाम को कैंडल मार्च निकाला। आजाद चौक से भारत माता जिंदाबाद के जयकारे लगाते हुए राव तुलाराम चौक पर पहुंचे। इस मौके पर कुलदीप यादव, पवन खैरवाल, संदीप मालेड़ा, यतेंद्र राव, विनोद तंवर पाली, सवांई सिंह राठौड, प्रदीप बालरोडिया सहित अन्य उपस्थित थे।