{"_id":"5b16e2f94f1c1bf56e8b67a5","slug":"11528226553-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बिजली कर्मचारियों ने 2 घंटे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया रोष प्रदर्शन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बिजली कर्मचारियों ने 2 घंटे सरकार के खिलाफ नारेबाजी कर किया रोष प्रदर्शन
Updated Wed, 06 Jun 2018 12:52 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
महेंद्रगढ़।
हरियाणा कर्मचारी महासंघ के आह्वान पर 220 केवी पावर हाउस के प्रांगण में बिजली कर्मचारियों द्वारा दो घंटे धरना दिया तथा सरकार के खिलाफ नोरबाजी कर रोष प्रदर्शन किया। इस धरने का नेतृत्व हरियाणा कर्मचारी महासंघ के जिला प्रधान शिव कुमार ने किया।
प्रधान शिव कुमार ने बताया कि 31 मई 2018 को हाईकोर्ट ने सीडब्लूपी 17206-2014 पर फैसला सुनाया था। फैसले में हाईकोर्ट ने कांग्रेस सरकार द्वारा 2014 को बनाई गई कर्मचारियों को नियमितीकरण की पॉलिसी अवैध हैं। इस पॉलिसी के तहत भर्ती कर्मचारियों को छह माह से ज्यादा नौकरी पर न रखा जाए और छह माह के अंदर इन पदों पर स्थायी भर्ती की जाए। ये सब वर्तमान सरकार द्वारा मामले की सही पैरवी न किए जाने के कारण हुआ। वर्तमान सरकार की नीयत व नीतियों को भांपते हुए हरियाणा कर्मचारी महासंघ द्वारा प्रदर्शन करने का निर्णय लिया गया था।
प्रधान ने कहा कि हरियाणा कर्मचारी महासंघ सरकार से मांग करता है कि सरकार उच्च न्यायालय के फैसले को कर्मचारियों के हित में डबल बैंच एवं सर्वोच्च न्यायालय में मजबूती से पैरवी करते हुए कर्मचारी के हितों की रक्षा करें और सरकार अपनी विधायी शक्तियों का प्रयोग करते हुए विशेष अध्यादेश लाकर विधान सभा में प्रस्ताव पास करें। ताकि हजारों कर्मचारियों के रोजगार पर आंच ना आ सके।
विज्ञापन
इस अवसर पर एचएसईबी के मुख्य सलाहकार राजेंद्र नौताना, एमसीसी अमित कुमार, एमसीसी ओमप्रकाश, सत्यपाल यादव यूनिट प्रधान, मुकेश कुमार खंजाची, रविन्द्र ऑडिटर, श्रीकांत संगठनकर्ता, हनुमान सैनी सब यूनिट प्रधान, सिकंदर सब यूनिट सचिव, लक्ष्मण सब यूनिट सचिव, उमेश, अजयपाल, बिरेंद्र जेई, दिनेश सोनी, हरिचरण सहित अनेक बिजली कर्मचारी उपस्थित थे।