फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   सरसों बचने आये किसानों ने फर्द न मिलने पर जताया विरोध

सरसों बचने आये किसानों ने फर्द न मिलने पर जताया विरोध

Sat, 31 Mar 2018 01:43 AM IST
Updated Sat, 31 Mar 2018 01:43 AM IST
विज्ञापन
सरसों बचने आये किसानों ने फर्द न मिलने पर जताया विरोध
सरसों बेचने आये किसानों ने फर्द न मिलने पर जताया रोष
विज्ञापन

मंडी अटेली। सरकारी बोली पर सरसों बेचने के लिए लगाए गए फर्द की शर्त किसानों के लिए परेशानी का सबब बन गई। पूरे दिन फर्द के लिए तहसील में चक्कर लगाने के बाद भी किसानों को फर्द नहीं मिल पाई। इससे परेशान होकर किसानों ने शुक्रवार को तहसील कार्यालय के सामने खड़े होकर रोष जताया।
किसानों का कहना है कि उनके गांव का आज व कल सरसों बेचने का समय था। इसके लिए वे फर्द लेने तहसील कार्यालय में पहुंचे लेकिन कभी कंप्यूटर खराब होने की बात कहीं गई तो कभी कुछ देर ठहरने की बात कहीं गई और पांच बजते ही आफिस के ताला लगाकर अधिकारी चले गए। इससे उनकी सरसों बिक्री होने से वंचित रह गई। किसानों ने बताया कि जब इस संबंध में नायब तहसीलदार महेंद्र सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि उन्हें फर्द की जरूरत नहीं है केवल गिरदावरी की जरूरत है। गिरदावरी की नकल देने के लिए हमारा पटवारी अनाज मंडी में ही बैठा है। वहीं खरीद अधिकारी फर्द न होने की स्थिति में सरसों की खरीद न करने की बात कह रहे है। साथ में पुरानी फर्द की बजाए नई फर्द लाने के साथ ही सरसों खरीदने की बात कहते है। किसानों ने मांग की है कि जिस गांव का सरसों खरीद होने का दिन हो उससे पहले ही किसानों को फर्द दिलाई जाए ताकि वो अपनी सरसों को बेच सके।
विज्ञापन

इस संबंध में खरीद अधिकारी हैफेड़ प्रबंधक संतलाल का कहना है कि नियमानुसार फर्द नई चाहिए। इसके अलावा पटवारी से हस्ताक्षर और गिरदावरी की रिपोर्ट भी जरूरी है। कागजात पूरे होने पर ही सरसों की खरीद की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed