{"_id":"5aa03a054f1c1bef7b8bb253","slug":"11520450053-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बोर्ड परीक्षा : परीक्षा केंद्रों के बाहर लगा रहा बाहरी तत्वों का जमावड़ा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बोर्ड परीक्षा : परीक्षा केंद्रों के बाहर लगा रहा बाहरी तत्वों का जमावड़ा
Updated Thu, 08 Mar 2018 12:44 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बोर्ड परीक्षा : परीक्षा केंद्रों के बाहर लगा रहा बाहरी तत्वों का जमावड़ा
महेंद्रगढ़। हरियाणा शिक्षा बोर्ड परीक्षा के पहले ही दिन अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों पर बाहरी तत्वों का जमावड़ा रहा। प्रशासन द्वारा परीक्षा केंद्रों पर लगाई गई धारा 144 की जमकर धज्जियां उड़ाई गई। परीक्षा केंद्रों के आसपास कोई भी पुलिसकर्मी नहीं दिखा। उल्लेखनीय है कि उपायुक्त गरिमा मित्तल ने नकल रहित एवं शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न करवाने के लिए परीक्षा केंद्रों पर धारा 144 लगाई हुई है। धारा लगने के बाद परीक्षा केंद्र के 500 मीटर परिधि में 5 या उसे अधिक व्यक्ति एकत्रित नहीं हो सकते हैं। इसके बावजूद बुधवार को परीक्षा के दौरान परीक्षा केंद्रों पर बाहरी लोगों डेरा डाले हुए थे। बुधवार को 12.30 से 3.30 बजे तक कक्षा बारहवीं तथा नेशनल ओपन का अंग्रेजी परीक्षा का पेपर था। अति संवेदनशील परीक्षा केंद्रों की हकीकत जानने के लिए अमर उजाला की टीम ने बुधवार को पड़ताल की। इस दौरान कई परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। टीम ने महेंद्रगढ़, बसई, आकोदा, पाली, बवानियां गांवों में चल रहे परीक्षा केंद्रों की पड़ताल की।
लगभग 12: 35 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय की पड़ताल की जहां पर शांति पूर्ण परीक्षा चल रही थी। 12.47 बजे राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय बसई पर टीम पहुंची तो परीक्षा केंद्र के अंदर 15 से 20 युवा विंडों की तरफ खड़े थे। जबकि गांव की पंचायत के लोग इन्हें भगाने में जुटे हुए थे। लगभग 1.23 बजे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय आकोदा परीक्षा केंद्र पर पहुंचकर की पड़ताल की, यहां किसी प्रकार कोई हस्तक्षेप नहीं था। इसके बाद 1.38 बजे गांव पाली के राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय टीम पहुंची। इस परीक्षा केंद्र पर बहुत अधिक बाहरी हस्तक्षेप था और केंद्र पर कोई पुलिस कर्मचारी भी नहीं था। बाहरी हस्तक्षेप के चलते बच्चों को कमरे से बाहर बरामदे में बैठना पड़ा। 1.59 बजे राजकीय मॉडल संस्कृति स्कूल महेंद्रगढ़ पहुंचे जहां पर शांतिपूर्ण परीक्षा चल रही थी। इसके बाद 2.10 बजे सैनी स्कूल महेंद्रगढ़ पहुंचे जहां पर बाहरी हस्तक्षेप रहा। इसके बाद राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय महेंद्रगढ़ की पड़ताल की जहां पर सबसे अधिक बाहरी हस्तक्षेप देखा गया। यहां कोई पुलिस कर्मचारी भी नहीं मौजूद था।
एसडीएम को देखते ही छतों पर दौड़ने लगे युवा
एसडीएम विक्रम सिंह के उड़नदस्ते ने राजकीय कन्या वरिष्ठ माध्यमिक विद्यालय एवं सैनी स्कूल में परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण किया। दोनों ही जगह परीक्षा केंद्रों पर बाहरी हस्तक्षेप चल रहा था। कन्या स्कूल में सबसे अधिक बाहरी हस्तक्षेप देखने को मिला। एसडीएम के सामने ही बाहरी युवा भवन की छतों पर से दौड़ रहे थे। इस दौरान एसडीएम ने परीक्षा केंद्र बी-2 में कमरों के अंदर विंडों के साथ बैठे विद्यार्थियों को बरामदे में बैठाने के आदेश दिए। प्राचार्य को बाहरी लोगों को पकड़वाने के लिए आदेश दिए। इस दौरान बाहरी तत्वों को पकड़ने के लिए स्कूल स्टाफ के चार पांच कर्मचारियों की ड्यूटी लगाई। साथ ही डीएसपी महेंद्रगढ़ को फोन कर पुलिस व्यवस्था करवाने के लिए कहा। इसके बाद एक पुलिस कर्मचारी वहां पहुंचा फिर भी बाहरी हस्तक्षेप नहीं रुका।
विज्ञापन
10 परीक्षा केंद्र अतिसंवेदनशील
शिक्षा विभाग ने जिले में 65 परीक्षा केंद्र बनाए हैं। इन परीक्षा केंद्रों में 10 अतिसंवेदनशील तथा 20 संवेदनशील परीक्षा केंद्र हैं। अति संवेदनशील में छह परीक्षा केंद्र महेंद्रगढ़ खंड में, दो कनीना तथा दो नांगल चौधरी में बनाए गए हैं। सबसे अधिक परीक्षा केंद्र नारनौल में 36 बनाए हैं। महेंद्रगढ़ में 18 तथा कनीना में 11 परीक्षा केंद्र बनाए गए हैं।
परीक्षा केंद्र पर पहरा दे रहे थे पंचायत के लोग
गांव में बनाए गए परीक्षा केंद्रों पर पुलिस के अभाव में गांव के ही लोग डंडा लेकर पहरा दे रहे थे। किंतु ग्रामीण उनको ज्यादा तवज्जों नहीं दे रहे थे। इस प्रकार गांव बसई, पाली तथा बवानिया के परीक्षा केंद्रों पर पंचायत के लोग पहरा देते हुए दिखे।
पुलिस अधीक्षक से बात कर परीक्षा केंद्रों पर पुलिसकर्मियों की तैनाती कराउंगी। नकल तथा बाहरी हस्तक्षेप किसी सूरत में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
जिला उपायुक्त गरिमा मित्तल
मेरे नोटिस में नकल का कोई केस सामने नहीं आया है। सभी जगह शांतिपूर्ण परीक्षा संपन्न हुई है।
मुकेश लावनिया, जिला शिक्षा अधिकारी