फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   114 devotees left for Mahakumbh

Mahendragarh-Narnaul News: 114 श्रद्धालु महाकुंभ के लिए रवाना

Sat, 15 Feb 2025 12:17 AM IST
रोहतक ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल
संवाद न्यूज एजेंसी, महेंद्रगढ़/नारनौल Updated Sat, 15 Feb 2025 12:17 AM IST
विज्ञापन
114 devotees left for Mahakumbh
नारनौल। नारनौल से प्रयागराज के लिए शुक्रवार को दो बसों में करीब 114 श्रद्धालु महाकुंभ प्रयागराज के लिए रवाना हुए। दो दिनों बाद प्रयागराज के लिए फिर से दो बसों का संचालन किया गया। 12 व 13 फरवरी को श्रद्धालु कम होने के कारण केवल एक बस का ही संचालन किया गया था।
विज्ञापन

गौरतलब है कि बस सेवा शुरू होने के बाद गत 10 दिनों में 794 लोगों ने बस द्वारा महाकुंभ का सफर तय किया है। नारनौल से प्रयागराज के लिए पहली बस दोपहर एक बजे और दूसरी बस दोपहर 2 बजे संचालित की जाती है। वहीं प्रयागराज से नारनौल के लिए पहली बस दोपहर 3 बजे और दूसरी बस दोपहर 3.30 बजे संचालित की जाती है।
विज्ञापन

नारनौल से प्रयागराज के लिए बस सेवा शुरू करने के बाद लोगों में महाकुंभ जाने को लेकर उत्साह है। बस सेवा शुरू होने के बाद लोग कम लागत में सुगमता से महाकुंभ का सफर तय कर पा रहे हैं। नारनौल से प्रयागराज के लिए किराया 1070 रुपये निर्धारित किया गया है। बस अड्डा इंचार्ज राजेश कुमार ने बताया कि प्रयागराज के लिए बस सेवा 25 फरवरी तक जारी रहेगी। जिसके बाद श्रद्धालुओं की संख्या के आधार पर बस सेवा जारी रखने के बारे में निर्णय लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed