{"_id":"67bb58ce3b3b8a702e0ad1b0","slug":"114-devotees-leave-for-mahakumbh-in-two-buses-narnol-news-c-196-1-nnl1004-121708-2025-02-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Mahendragarh-Narnaul News: 114 श्रद्धालु दो बसों में महाकुंभ के लिए रवाना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Mahendragarh-Narnaul News: 114 श्रद्धालु दो बसों में महाकुंभ के लिए रवाना
विज्ञापन
फोटो नंबर-21नारनौल डिपों पर खड़ी प्रयागराज जाने वाली बस। संवाद
नारनौल। प्रयागराज में चल रहें महाकुंभ को लेकर क्षेत्र के लोगों में जबरदस्त उत्साह देखने को मिल रहा है। रविवार को करीब 114 श्रद्धालु दो बसों में प्रयागराज के लिए रवाना हुए। गौरतलब है कि लोगों की सुविधा के लिए हरियाणा रोडवेज द्वारा नारनौल से प्रयागराज के लिए दो बसें संचालित की जा रही है।
लोगों में प्रयागराज जाने को लेकर उत्साह का आलम यह है कि एक दिन पहले टिकट बुक करवानी पड़ रही है, ताकि सीट नंबर मिल सकें। नारनौल से प्रयागराज के लिए गत 5 फरवरी से बस सेवा शुरू की गई थी और आंरभ में केवल एक बस के संचालन का निणर्य लिया गया था। लेकिन श्रद्धाुलओं की लगातार बढ़ती संख्या के कारण नियमित रूप से दो बसों का संचालन किया जा रहा है। नारनौल से प्रयागराज के लिए बस का समय दोपहर 1 बजे और दूसरी बस का समय दोपहर 1.30 बजे निर्धारित किया गया है।
-- -- -- -- -- -- --
लोग कर रहे हरियाणा रोडवेज की तारीफ
नारनौल से प्रयागराज और प्रयागराज से नारनौल प्रतिदिन दो बसें संचालित की जा रही है। वहीं श्रद्धालुओं की संख्या अधिक रहने के कारण शनिवार को तीन बसें संचालित की गई थी। बस द्वारा महाकुंभ जाने वाले लोगों का कहना है कि हरियाणा रोडवेज द्वारा शुरू की गई बस सेवा एक बेहतर पहल है। जिस कारण कम लागत और सुविधाजनक तरीके से उनका महाकुंभ में स्नान करना संभव हो पाया। बस सेवा शुरू होने के बाद पिछले 19 दिनों में अब तक करीब 1818 श्रद्धालुओं ने बस द्वारा प्रयागराज का सफर तय किया है।