कनीना। गांव गोमला में आयोजित टीबी जागरूकता व जांच शिविर में टीबी के 112 संभावित मरीजों की स्क्रीनिंग की गई। इनमें से आठ मरीजों के बलगम के सैंपल जांच के लिए नागरिक अस्पताल कनीना की लैब में भेजे गए। वहीं नारनौल से पहुंची टीबी जांच मोबाइल टीम ने एएमओ डॉ. ज्योत्सना के नेतृत्व में ग्रामीणों की स्वास्थ्य जांच की व आवश्यक दवाइयां वितरित की। टीम में एसीएफ कोऑर्डिनेटर अजय कुमार, रेडियोग्राफर सोहेल अहमद, लैब टेक्निकल अधिकारी बलवंत, फार्मासिस्ट राहुल, नर्सिंग अधिकारी योगेश एवं एएनएम शर्मिला शामिल रहे। बैठक में पुष्पा देवी, आशा वर्कर अन्नू बाई, सुनीता देवी व आंगनबाड़ी वर्कर ललिता, सविता, सुनीता सहित अन्य स्वास्थ्यकर्मी मौजूद रहे। संवाद