फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Haryana ›   Mahendragarh/Narnaul News ›   फरवरी में सीएम रखेंगे आईएमटी की आधारशिला, मारुति को लाने की तैयारी में जुटे शिक्षामंत्री

फरवरी में सीएम रखेंगे आईएमटी की आधारशिला, मारुति को लाने की तैयारी में जुटे शिक्षामंत्री

Fri, 11 Jan 2019 01:57 AM IST
Rohtak Bureau रोहतक ब्यूरो
Updated Fri, 11 Jan 2019 01:57 AM IST
विज्ञापन
फरवरी में सीएम रखेंगे आईएमटी की आधारशिला, मारुति को लाने की तैयारी में जुटे शिक्षामंत्री
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

महेंद्रगढ़। मारुति कंपनी का अगला पता आईएमटी मानेसर की बजाए आईएमटी महेंद्रगढ़ हो सकता है। प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने कहा कि मारुति के गुरुग्राम प्लांट को दूसरी जगह शिफ्ट होने की जानकारी मिली है। मारुति कंपनी से विमर्श कर उसे महेंद्रगढ़ में बनने वाले आईएमटी में आने का ऑफर देंगे। फरवरी में आईएमटी खुड़ाना का शिलान्यास होगा।
बता दें कि प्रदेश के सीएम मनोहरलाल ने 21 जुलाई 2018 को खुड़ाना में इंडस्ट्रियल मॉडल टाऊनशिप स्थापित करने की घोषणा की थी। अगले महीने सीएम इसकी आधारशिला रखने आएंगे। आईएमटी के लिए गढ़ी-खुड़ाना की पंचायत ने करीब दो हजार एकड़ जमीन देने का प्रस्ताव पारित कर जमीन सरकार को सौंप दी थी। एचएसआईआईडीसी की ओर से जमीन की पैमाइश की जा चुकी है। प्रदेश सरकार की ओर से अधिसूचना जारी किए जाने के बाद यहां जमीनी स्तर पर काम शुरू होने की संभावना है। भाजपा सरकार में औद्योगिक क्षेत्र की बड़ी पहल होगी। पिछली कांग्रेस सरकार के समय आईएमटी की घोषणा की गई थी। बाद में कांग्रेस सरकार जाने के बाद यह प्रोजेक्ट आगे नहीं बढ़ सका था। अब मारुति की ओर से गुरुग्राम के प्लांट को किसी दूसरी जगह शिफ्ट करने को लेकर जानकारी मिल रही है। ऐसे में प्रदेश के शिक्षामंत्री रामबिलास शर्मा ने मारुति को अपने गृहक्षेत्र महेंद्रगढ़ में स्थापित कराने के लिए सक्रिय हो गए हैं।
विज्ञापन


महेंद्रगढ़ में आने की संभावना क्यों
- नारनौल में विकसित हो रहे लॉजिस्टिक हब के करीब
- महेंद्रगढ़ ब्लॉक-डी कैटेगरी में होने के कारण औद्योगिक नीति के यहां कई तरह की छूट मिलेंगी
- लेबर सस्ते रेट में मिल जाएंगे
- ग्रीन कारीडोर भी महेंद्रगढ़-नारनौल के बीच से गुजरेगा

मारुति आने से क्या फायदा होगा
अगर मारुति कंपनी महेंद्रगढ़ में आई तो यहां के युवाओं को रोजगार मिलेगा। क्षेत्र में यातायात की व्यवस्था सुधरेगी। सहयोगी कई कंपनियां आसपास के एरिया में स्थापित होंगी। अप्रत्यक्ष तौर पर भी क्षेत्र के लोगों के दूध, फल, सब्जी, ट्रांसपोर्ट, आवास कारोबार में बढ़ोतरी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन


वर्जन
मुझे इस बारे में पूरी जानकारी नहीं है। कुछ चर्चाएं आई हैं कि मारुति को प्लांट शिफ्ट करने के लिए जमीन चाहिए। अगर ऐसा हुआ तो हम सबसे पहले महेंद्रगढ़ में बनने जा रही आईएमटी में जमीन ऑफर करेंगे। इस क्षेत्र में रोजगार लाने के लिए प्रयास किए जाएंगे। आईएमटी के बाद महेंद्रगढ़ का नया रूप दिखेगा।
- रामबिलास शर्मा, शिक्षामंत्री, हरियाणा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed