{"_id":"59ac50044f1c1b46738b4f38","slug":"111504464900-mahendragarh-narnaul-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"गोपाल गोशाला में लगाई गायों के लिए सवामणी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गोपाल गोशाला में लगाई गायों के लिए सवामणी
Updated Mon, 04 Sep 2017 12:25 AM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
गोपाल गोशाला में लगाई गायों के लिए सवामणी
अमर उजाला ब्यूरो
नारनौल। श्री गो गोपाल प्रचार एवं असहाय सेवा संस्थान के तत्वावधान में रविवार को रेवाड़ी रोड स्थित श्री गो गोपाल शाला में संस्थान के सभी सदस्यों ने गो पूजन कर गायों के लिए सवामणी आयोजित की। इसमें सर्वप्रथम पंडित मनीष शास्त्री ने संस्था के सभी सदस्यों से गणेशजी, नवग्रह आदि का पूजन करवाया।
आयोजन में सभी सदस्यों ने गो पूजन किया और गायों को हरी सब्जी, खल, मेथी, गुड़, सरसों तेल, नमक मिलाकर तैयार की गई सवामणी खिलाई। संस्थान के संरक्षक आचार्य पंडित बजरंग शास्त्री ने कहा कि गाय के शरीर में सभी देवताओं का वास होता हैं। गाय की सेवा करने से मनुष्य की सभी मनोकामनाएं पूर्ण होती हैं।। संस्था के सचिव सुरेंद्र गोयल ने कहा कि संस्था द्वारा हर महीने गायों के लिए सवामणी लगाई जाती हैं। इस दिन संस्था के सभी सदस्य अपने हाथों से गो पूजन करके गायों को खल, बिनौला, मेथी, गुड़, हरी सब्जियां आदि खिलाते है। इस अवसर पर सचिव सुरेंद्र, विनोद शर्मा, चिराग गोयल, राकेश बंसल, संजय गर्ग, मुकेश गर्ग, रोहताश अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, मनोज अग्रवाल, संजय गर्ग, राधा बंसल, मोनिका शर्मा, मंजू शर्मा, अनुराधा नूनीवाल, रेखा संघी, मंजू शर्मा, सारिका गर्ग, संदीप शर्मा, राकेश बंसल आदि गो भक्त उपस्थित थे।